scorecardresearch
 

स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा बन सकता है जासूस! अपनी प्राइवेसी बचाने के लिए अभी बदलें ये सेटिंग

स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा कोई हैक कर ले तो सोचिए कितना खतरनाक हो सकता है. ऐसा मुमकिन है और स्कैमर्स लोगों को ब्लैकमेल करने और पैसे ठगने के लिए ऐसा करते हैं. प्राइवेट फुटेज रिकॉर्ड करके फिरौती भी की जाती है. इससे बचें कैसे?

Advertisement
X
हैक हो सकता है फोन का फ्रंट कैमरा
हैक हो सकता है फोन का फ्रंट कैमरा

क्या कभी आपके मन में यह सवाल आया है कि कहीं कोई आपके फोन के फ्रंट कैमरे से आपको देख तो नहीं रहा? फिल्मों और वेब सीरीज में अक्सर ऐसा दिखाया जाता है कि हैकर चुपचाप किसी का कैमरा चालू कर देता है और फिर उसकी तस्वीरें या वीडियो रिकॉर्ड करके ब्लैकमेल करता है. 

असल जिंदगी में भी ऐसा होता है, लेकिन लोगों को इस बात का पता तब लगता है जब उसे कोई ब्लैकमेल कर रहा होता है. किसी फोन में खतरनाक मैलवेयर आ जाए या यूजर गलती से किसी फर्जी ऐप को कैमरे की परमिशन दे दे, तो प्राइवेसी का खतरा जरूर बढ़ सकता है.

फ्रंट कैमरा आपकी ही जासूसी कर रहा है?

इन दिनों साइबर क्रिमिनल्स और स्कैमर्स एक लिंक को क्लिक करवा कर आपके फ्रंट कैमरे का परमिशन लंबे समय तक हासिल कर लेते हैं. ऐसे में आपको पता नहीं होता, लेकिन फ्रंट कैमरे से आपके ऊपर 24X7 नजर बनाए रखी जा सकती है. 

यह भी पढ़ें: हैकिंग का नया तरीका: प्रॉम्प्ट इंजेक्शन अटैक! AI से कराई जा रही है हैकिंग, ChatGPT में आया लॉकडाउन मोड

अगर फ्रंट कैमरा हैक हो गया तो जाहिर आपकी तमाम ऐक्टिविटी भी स्कैमर्स को पता चलेगी. प्राइवेट मोमेंट्स से लेकर आप कहां किसके साथ हैं वो सबकुछ फ्रंट कैमरे से रिकॉर्ड हो कर हैकर के पास जा सकता है. इसके लिए आम तौर पर स्कैमर्स कीलॉगर का यूज करते हैं. 

Advertisement

कैमरा ऐक्सेस लिया जा रहा है कैसे जानें?

Android और Google का कहना है कि किसी ऐप को कैमरा इस्तेमाल करने के लिए यूजर की परमिशन चाहिए होती है. Android 12 और इसके बाद के वर्जन में जब भी कोई ऐप कैमरा इस्तेमाल करता है, स्क्रीन के ऊपर हरे रंग का एक इंडिकेटर दिखाई देता है. उस पर टैप करके यह भी देखा जा सकता है कि कौन सा ऐप कैमरा इस्तेमाल कर रहा है. 

अगर आपको लगता है कि किसी ऐप को कैमरे की जरूरत ही नहीं है, तो सबसे पहले उसकी कैमरा परमिशन बंद कर दें. इसके लिए फोन की Settings में जाएं. वहां Apps खोलें और जिस ऐप पर शक है, उसे चुनें. इसके बाद Permissions में जाकर Camera को Don't Allow कर दें. अगर किसी ऐप के बिना कैमरा इस्तेमाल किए भी काम चल सकता है, तो उसे कैमरा एक्सेस देने की जरूरत नहीं है. 

यह भी पढ़ें: कौन सुन रहा है आपकी कॉल और पढ़ रहा है आपके मैसेज? ये हैं फोन हैकिंग के संकेत

अगर आप और ज्यादा सुरक्षा चाहते हैं, तो एंड्रॉयड में एक ऐसा फीचर भी मिलता है जिससे पूरे फोन का कैमरा एक साथ बंद किया जा सकता है. Android 12 और उसके बाद के कई फोन में Privacy Controls या Quick Settings में Camera Access का ऑप्शन मिलता है. इसे बंद करने के बाद कोई भी ऐप कैमरा इस्तेमाल नहीं कर पाएगा, जब तक आप इसे दोबारा चालू नहीं करते. 

Advertisement

फ्रंट कैमरे पर टेप या कवर लगा सकते हैं

कई साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट एक और आसान तरीका भी बताते हैं. अगर आपको लंबे समय तक फ्रंट कैमरे की जरूरत नहीं पड़ती, तो उसके ऊपर एक छोटा कैमरा कवर या स्लाइडर लगा सकते हैं.

लैपटॉप में भी कई लोग यही तरीका अपनाते हैं. इससे अगर किसी वजह से कैमरा चालू भी हो जाए, तो सामने कुछ दिखाई नहीं देगा. हालांकि वीडियो कॉल करने से पहले आपको कवर हटाना होगा. 

मोबाइल के कई ऐप्स के पास कैमरा परमिशन

सिर्फ कैमरा बंद कर देना ही काफी नहीं है. आपको यह भी देखना चाहिए कि फोन में कौन-कौन से ऐप इंस्टॉल हैं. अगर कोई ऐप बिना वजह कैमरा, माइक्रोफोन, लोकेशन और कॉन्टैक्ट जैसी कई परमिशन मांग रहा है, तो सावधान हो जाइए.

यह भी पढ़ें: Anthropic के Claude ने हैक कर दिया गूगल क्रोम, AI ने खुद लिखा हैकिंग कोड, लोग हैरान

ऐसे ऐप आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकते हैं. गूगल भी सलाह देता है कि समय-समय पर ऐप्स की परमिशन की जांच करते रहें और जिन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करते, उनकी परमिशन हटा दें.

फोन में हमेशा गूगल प्ले स्टोर या भरोसेमंद ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें. इंटरनेट पर मिलने वाली APK फाइल या अनजान वेबसाइट से ऐप इंस्टॉल करना जोखिम भरा हो सकता है. कई बार ऐसे ऐप मालवेयर के साथ आते हैं और यूजर की जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं. सेटिंग्स में जा कर अननोन सोर्स से ऐप इंस्टॉलेशन बंद कर दें. 

Advertisement

फ्रंट कैमरा हैक होने पर मिलते हैं ये साइन्स

अगर आपके फोन में अचानक बैटरी बहुत तेजी से खत्म होने लगे, फोन जरूरत से ज्यादा गर्म रहने लगे या कैमरा बिना वजह इस्तेमाल होने का साइन दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज न करें. ऐसी स्थिति में संदिग्ध ऐप हटाएं, फोन को अपडेट करें और जरूरत पड़े तो सिक्योरिटी स्कैन भी करें. 

यह भी पढ़ें: WhatsApp के फीचर्स जिनसे होती है हैकिंग, तुरंत चेक करें और देखें कहीं हैक तो नहीं आपका अकाउंट!

यह भी समझना जरूरी है कि सिर्फ किसी का मोबाइल नंबर जान लेने या WhatsApp पर मैसेज भेज देने से कोई आपका कैमरा हैक नहीं कर सकता. आमतौर पर इसके लिए यूजर को किसी खतरनाक ऐप को इंस्टॉल करना पड़ता है, किसी फर्जी लिंक पर क्लिक करना पड़ता है या किसी गंभीर सुरक्षा खामी का फायदा उठाया जाता है. इसलिए सबसे बड़ी सुरक्षा आपकी अवेयरनेस है.

अगर आप अपनी प्राइवेसी को लेकर सीरियस हैं, तो कैमरा परमिशन की जांच करना, जरूरत न होने पर Camera Access बंद रखना और फ्रंट कैमरे पर फिजिकल कवर लगाना तीन ऐसे आसान कदम हैं, जो आपकी सुरक्षा को काफी मजबूत बना सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement