scorecardresearch
 

Emergency Alert: जब साइलेंट पर रखें फोन से आने लगी Buzzer जैसी आवाज, सरकार ने क्यों भेजा मैसेज?

Emergency alert: Extreme- क्या आपके फोन पर भी एक Buzzer की आवाज के साथ कोई मैसेज आया है? दरअसल, पिछले कुछ महीने में कई मौकों पर लोगों के फोन पर इस तरह के मैसेज आए हैं. इस तरह के मैसेज का मकसद किसी इमरजेंसी के वक्त लोगों तक तेजी से सूचना पहुंचाना है. ये अलर्ट सिस्टम सेल ब्रॉडकास्ट का हिस्सा है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
X
Emergency alert SMS क्यों भेज रही सरकार?
Emergency alert SMS क्यों भेज रही सरकार?

मंगलवार को दोपहर अचानक के कई लोगों के फोन से अजीब आवाज आने लगी. ये आवाज किसी अलर्ट साइरन की तरह थी, जो इमरजेंसी के वक्त सुनाई देते हैं. ये आवाज स्मार्टफोन से आ रही थी. दरअसल, लोगों के स्मार्टफोन को एक अलर्ट मैसेज आ रहा था. इस अलर्ट की वजह से साइलेंट पर रखा फोन भी बज उठा. 

अगर आपके फोन पर भी इस तरह का कोई मैसेज आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. ये अलर्ट मैसेज डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन की ओर से भेजा जा रहा है, जो एक सैंपल टेस्टिंग का हिस्सा है. ये एक पैन-इंडिया अलर्ट सिस्टम का हिस्सा है, जो सभी यूजर्स को धीरे-धीरे भेजा जा रहा है. 

क्या है इस अलर्ट मैसेज का मतलब? 

अलर्ट मैसेज Emergency alert: Extreme के नाम से आ रहा है. इसमें लिखा हुआ है कि ये एक सैंपल टेस्टिंग मैसेज है, जिसे डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन के सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम द्वारा भेजा गया है. इस मैसेज को इग्नोर कर दें. इस पर किसी ऐक्शन की जरूरत नहीं है. इस मैसेज को पैन-इंडिया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को टेस्ट करने के लिए भेजा गया है. इसका उद्देश्य पब्लिक सेफ्टी को बेहतर करना और उन्हें इमरजेंसी के वक्त समय से अलर्ट प्रोवाइड करना है.

Advertisement
SMS

इस सेल अलर्ट मैसेज को सिर्फ फोन पर ही नहीं बल्कि स्मार्टवॉच पर भी भेजा गया है. नए अलर्ट सिस्टम को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये डिवाइस के साइलेंट पर होने के बाद भी आवाज करता है. हालांकि, कुछ लोगों के फोन पर ये मैसेज बिना किसी अलर्ट रिंग और वाइब्रेशन के आया है. संभव है ऐसा किसी बग की वजह से हुआ हो. 

क्यों आ रहे आपको ये मैसेज? 

अब तक आप समझ ही चुके होंगे कि ये एक इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम है. यानी सरकार इसका इस्तेमाल इमरजेंसी की स्थिति में लोगों तक किसी सूचना को पहुंचाने में करेगी. सरकार बाढ़, सुनामी, भूकंप और लैंडस्लाइड जैसी स्थिति में लोगों को चेतावनी भेजने के लिए इस सिस्टम का प्रयोग करेगी. ये नोटिफिकेशन रीजन के हिसाब से भेजा जा सकता है. 

इसके लिए डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन, नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के साथ मिलकर काम कर रहा है. ये कोई पहला मौका नहीं है जब लोगों के फोन पर इस तरह का कोई अलर्ट मैसेज आया है. इससे पहले जुलाई में भी ये अलर्ट मैसेज भेजा गया था. कुछ दिनों पहले भी ये मैसेज कुछ यूजर्स के फोन पर आया था.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement