दिल्ली-NCR के शहर में आग
दिल्ली-NCR के बड़े शहर नोएडा में शुक्रवार की सुबह अचानक एक हाईराइज बिल्डिंग में आग लग गई. आग एक फ्लैट में लगी थी, जिसके बाद आग पड़ोसी फ्लैटों में फैल गई. (Photo: AI Generated)
अब तक कई घरों में लग चुकी है आग
घर में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है, बीते मई महीने में भी दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद शहरों के कई घरों में आग लग चुकी है. दिल्ली के विवेक विहार में तो 9 लोगों की जान तक जा चुकी है. (Photo: AI Generated)
सिर्फ AC ही नहीं आग लगने की वजह
गर्मियों के दिनों में घर में आग लगने के पीछे कई वजह होती हैं. एयर कंडिशनर (AC) समेत घर में कई इलेक्ट्रोनिक आइटम हैं, जो आग लगने की वजह बनते हैं. (Photo: Unsplash)
घर में आग लगने के पीछे कई वजह
घर में आग लगने की एक अहम वजह AC भी है. दिल्ली के विवेक विहार स्थित घर में AC की वजह से आग लग गई थी. AC में आग लगने के पीछे कई वजह होती हैं, जिसमें लगातार AC को चलाकर रखना भी शामिल है. (Photo: AI Generated)
AC में आग लगने की वजह
AC में आग लगने की वजह मशीन का ओवरहीट होना. वायरिंग गर्म होने के बाद उसमें आग लग जाती है, जो पर्दे आदि की मदद से पूरे घर में फैल जाती है.(Photo: AI Generated)
पंखे में आग लगना
सीलिंग फैन या टेबल फैन को लगातार चलाते हैं तो उसमें आग लग सकती है. हालांकि मॉडर्न BLDC फैन को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है. पुराने फैन की मोटर जल्दी गर्म हो जाती है. (Photo: Unsplash)
एक्सटेंशन बोर्ड
घर में एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं. एक्सटेंशन बोर्ड कई बार ओवरहीट हीट होकर चलने लगते हैं. ये आग पर्दे या दूसरे सामान जलाकर खास कर देते हैं. (Photo: Amazon)
इन्वर्टर में आग
गर्मियों के दिनों में कई बार इन्वर्टर भी ओवरहीट हो जाता है. ओवरहीट होने पर ये खराब हो सकता है और उसमें आग तक लग सकती है. ये आग पूरे घर में फैलकर घर को खाक कर सकती है. (Photo: AI Generated)
फॉल्टी वायर होना
घर में अक्सर शॉट सर्किट की वजह से पूरे घर में आग फैल जाती है. मार्केट में कुछ खराब क्वालिटी की वायर होती हैं, जिनके अंदर गेज कम होता है. ऐसे में वे गर्मियों में लोड नहीं संभाल पाती है और उनमें आग लग जाती है (Photo: AI Generated)