scorecardresearch
 
Advertisement
टेक न्यूज़

90% लोग AC चलाते वक्त करते हैं ये गलती, इसलिए आता है भारी बिल

AC Cooling
  • 1/7

AC चलाने के साथ बिजली बचत 

गर्मी में राहत पाने के लिए बहुत से लोग एयर कंडीशनर (AC) का यूज करते हैं. हालांकि AC की वजह से भारी बिजली बिल का सामना करना पड़ता है. ज्यादा बिजली बिल की वजह से कई लोगों का बजट गड़बड़ हो जाता है. (Photo: AI Generated)
 

AC cooling Fan
  • 2/7

बिजली बचाने के 5 खास तरीके 

AC चलाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिसकी मदद से बिजली के बिल को कम किया जा सकता है. आइये उन 5 तरीकों के बारे में जानते हैं. (Photo: Unsplash)

ac temperature
  • 3/7

AC का टेम्प्रेचर 

कई लोग AC को 18 डिग्री सेल्सियस या 20 डिग्री सेल्सियस पर चलाते हैं. जबकि AC को 24 से 26 डिग्री सेल्सियस पर यूज करना चाहिए. AC में हर एक डिग्री सेल्सियस डिग्री टेम्प्रेचर बढ़ाने पर 5-7 परसेंट तक की इलेक्ट्रिसिटी सेविंग होती है. (Photo: Unsplash)

Advertisement
How to get best cooling
  • 4/7

AC के साथ सीलिंग फैन चलाएं 

AC का इस्तेमाल करते समय उसके साथ सीलिंग फैन का भी इस्तेमाल करना चाहिए. सीलिंग फैन की मदद से AC की हवा पूरे रूम में आसानी से फैल जाती है और रूम जल्दी ठंडा हो जाता है. (Photo: Unsplash)

Best cooling
  • 5/7

AC चलाते समय स्विंग मोड 

AC का यूज करते समय स्विंग मोड का इस्तेमाल करना चाहिए. स्विंग मोड की मदद से पूरे घर में जल्दी कूलिंग होती है. ठंडी हवा पूरे रूम में समान रूप से फैलती है. (Photo: Unsplash)

How to best cooling
  • 6/7

AC के ईको मोड यूज करें 

अधिकतर AC के अंदर ईको मोड होता है, जो कूलिंग के साथ पावर बचत में मदद करता है. इसके लिए रिमोट में एक बटन दिया जाता है, उसको ऑन करना होता है. (Photo: Getty)

AC cooling
  • 7/7

AC फिल्टर क्लीन करें 

AC के एयर फिल्टर को रेगुलर क्लीन करना चाहिए. इसकी मदद से बेहतर एयर फ्लो और बेहतर कूलिंग का रिजल्ट मिलता है. AC के एयर फिल्टर को हर 10-15 दिन के अंदर क्लीन करना चाहिए. (Photo: Unsplash)

Advertisement
Advertisement