CJP स्टूटेंट प्रोटेस्ट जब जंतर मंतर पर चल रहा था तब इंस्टाग्राम हर किसी को अलग रिएलिटी दिखा रहा था. बिहेवियर के हिसाब से वैसे ही पोस्ट आप देख पा रहे थे जो आपको पसंद आते हैं. ऐसे में सच्चाई से इंस्टाग्राम का कोई लेना देना नहीं होता. फैक्ट क्या है और सच क्या है इंस्टाग्राम को इसकी कोई परवाह नहीं है. पैसे बनाने के लिए मेटा इंस्टाग्राम पर वो सबकुछ दिखाता है जिससे स्क्रीन टाइम बढ़े. इसलिए अगर आप भी इंस्टाग्राम वीडियोज पर आंख मूंद कर भरोसा करते हैं तो सावधान हो जाएं.