scorecardresearch
 

Xiaomi का सस्ता फोन भारत में लॉन्च, मिलेगी 6300mAh की बैटरी

Xiaomi Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च हो गया है. इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है. इसमें 6300mAh की बैटरी, 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है. इसमें 1TB तक का एसडी कार्ड लगा सकेंगे. कंपनी ने इसमें तीन कलर वेरिएंट और तीन स्टोरेज वेरिएंट दिए हैं.

Advertisement
X
REDMI 15A 5G में 32MP का मेन कैमरा दिया है. (Photo: mi.com)
REDMI 15A 5G में 32MP का मेन कैमरा दिया है. (Photo: mi.com)

Xiaomi ने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम REDMI 15A 5G है. इसमें कंपनी ने 6300mAh की बैटरी, 32MP का कैमरा और 120Hz का डिस्प्ले दिया गया है. इसमें रिवर्स वायर चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है, जिसकी मदद से दूसरे हैंडसेट को भी चार्ज किया जा सकेगा. 

REDMI 15A 5G को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है. इस कीमत में 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में मिलता है. अन्य वेरिएंट 4GB + 128GB स्टोरेज और 6GB + 128GB स्टोरेज में आते हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 13,499 रुपये और 16499 रुपये है.

REDMI 15A 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड शाओमी हाईपरओएस 3.0 पर काम करता है. कंपनी ने बताया है कि 4 साल तक एंड्रॉयड मेजर अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं. 

REDMI 15A 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है. इसमें 6300mAh की बैटरी और 15W का फास्ट चार्जर मिलता है, जो बॉक्स में आता है. इसमें रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. 

रेडमी इंडिया ने किया पोस्ट 

REDMI 15A 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

Advertisement

REDMI 15A 5G में 6.9 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है. इसमें 660 निट्स ब्राइटनेस दी है. 

रेडमी के इस फोन में ऑक्टाकोर Unisoc T8300 6nm चिपसेट का यूज किया गया है. साथ में Mali G57 MC2 GPU दिया है. रैम और स्टोरेज के दो ऑप्शन मिलते हैं. इसके अंदर 1TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकेंगे. 

यह भी पढ़ें: Apple और सैमसंग के मैदान में कूदा Xiaomi, लॉन्च किया सवा लाख का फोन

REDMI 15A 5G का कैमरा सेटअप 

REDMI 15A 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 32MP का प्राइमरी कैमरा दिया है.  इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है. इसमें 3.5एमएम का ऑडियो जैक दिया भी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement