scorecardresearch
 

WhatsApp का यूजरनेम लेना जरूरी है या नहीं? कंपनी ने दिया जवाब

WhatsApp यूजरनेम फीचर लेना जरूरी है या नहीं. इसके जवाब में खुद वॉट्सऐप ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके जवाब दिया है. बताया है कि यूजरनेम लेना पूरी तरह से ऑप्शनल है. यूजर्स चाहें तो इसको लेने से मना भी कर सकते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर बवाल. (Photo: AI Generated)
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर बवाल. (Photo: AI Generated)

WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर बवाल जारी है, आम लोगों के बीच में इस फीचर को लेकर काफी कंफ्यूजन पैदा हो गई है. भारत सरकार ने बुधवार को कंपनी को नोटिस भेजा और तीन दिनों के अंदर जवाब देने को कहा. साथ ही अभी यूजरनेम फीचर को होल्ड करने का कहा है. 

अब सवाल आता है कि क्या यूजरनेम फीचर को लेना जरूरी है या नहीं? वॉट्सऐप ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके कुछ जरूरी सवालों पर जवाब दिए हैं. 

वॉट्सऐप ने X पर पोस्ट करके सबसे पहला सवाल ये है कि क्या वॉट्सऐप यूजरनेम लेना जरूरी है? इसके जवाब में खुद वॉट्सऐप ने जवाब दिया है कि नहीं. यह सर्विस पूरी तरह से ऑप्शनल है. इसे लेना या ना लेना पूरी तरह से यूजर के विवेक के ऊपर है. 

यूजरनेम की मदद से मैसेज भेजने की सुविधा उपलब्ध नहीं है

वॉट्सऐप ने आगे जवाब दिया है कि फिलहाल यूजरनेम की मदद से मैसेज भेजने की सुविधा उपलब्ध नहीं है. यह फीचर आएगा और नया शख्स मैसेज भेजेगा तो मैसेज भेजने वाले के देश की जानकारी दी जाएगी. पहली बार मैसेज भेजने वाले पर अलर्ट भी दिखाया जाएगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: WhatsApp के Username फीचर पर क्यों मचा है बवाल? सरकार ने भेजा नोटिस, टेलीग्राम से है कनेक्शन!

वॉट्सऐप का पोस्ट 

यूजरनेम फीचर को लॉन्च नहीं किया गया है- मेटा 

वॉट्सऐप ने अपने पोस्ट में साफ कर दिया है कि अभी इस यूजरनेम फीचर को लॉन्च नहीं किया गया है. वॉट्सऐप ने यूजरनेम फीचर के ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही रिजर्वेशन की सुविधा शुरू कर दी है, जिसके पीछे तर्क दिया है कि कंपनी का मानना है कि लोग अपने पसंदीदा यूजरनेम को लेकर काफी गंभीर हैं. 

यह भी पढ़ें: WhatsApp के जिस यूजरनेम फीचर पर हो रहा बवाल, जानिए उसके खतरे क्या हैं

साल के अंत तक लॉन्चिंग की तैयारी 

वॉट्सऐप ने बताया है कि वह इस फीचर को जल्दबाजी में लॉन्च नहीं करना चाहते हैं. वह यूजर्स का फीडबैक लेकर इस साल के अंत में फीचर को सही तरीके से लॉन्चिंग करने की योजना बना रहे हैं. अभी इसको सिर्फ रिजर्वेशन के लिए जारी किया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement