सॉफ्टवेयर इंजीनियर की एक अनोखी कहानी इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जहां इंजीनियरिंग स्टूडेंट को पहले 35 लाख रुपये का ऑफर दिया, फिर 6 महीने इंटर्नशिप की शर्त रखी और जब इंटर्नशिप टाइम पूरा होने को आया तो सारे सपने चकनाचूर हो गए.
वायरल पोस्ट में बताया है कि कैसे एक कंपनी ने पहले बड़े-बड़े सपने दिखाए और 6 महीने इंटर्नशिप की शर्त पर काम कराया. आखिर में जब इंटर्नशिप के बदले नौकरी देने का समय आया तो कुछ घंटे पहले कंपनी ने नियम में बदलाव कर दिया.
रेडिट पर @NightFury_GT नाम के हैंडल का एक पोस्ट शेयर किया जा रहा है, जिसमें बताया है कि कैंपस प्लेसमेंट के दौरान उनको एक कंपनी ने 35 लाख रुपये एनुअल सैलरी वाला जॉब का ऑफर दिया.
6 महीने की इंटर्नशिप और परफोर्मेंस पर ऑफर
कंपनी ने इंटर्नशिप की शर्त रखी और बताया है कि पहले 6 महीने तक इंटर्नशिप करने होगी. जब इंटर्नशिप कंप्लीट हो जाएगी और स्टूडेंट की परफॉर्मेंस बेहतर रहेगी तो उनको नौकरी का ऑफर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा बन सकता है जासूस! अपनी प्राइवेसी बचाने के लिए अभी बदलें ये सेटिंग
2 दिन पहले अचानक से जॉब का ऑफर वापस लिया
जब इंटर्नशिप खत्म होने को आई और नौकरी देने का समय तो कंपनी ने बस 2 दिन पहले अचानक से इंटर्नशिप को खत्म कर दिया और जॉब ऑफर भी वापस ले लिया.
इंटर्नशिप के दौरान ईमानदारी के साथ किया काम
पोस्ट में बताया है कि इंटर्नशिप के दौरान उन्होंने ईमानदारी और 100 परसेंट देकर काम किया. साथ ही उन्होंने अपने मैनेजर से फीडबैक लिया, जो पॉजिटिव था. मगर जब 2 दिन पहले ऑफर को खत्म कर दिया तो उनके सारे सपने टूट गए.
कंपनी ने AI में इनवेस्टमेंट का प्लान बनाया
पोस्ट के मुताबिक, कंपनी ने फैसला लिया है कि अब वह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) में इनवेस्टमेंट करेंगे और इंटर्नशिप को हायर नहीं करेंगे.
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन में क्यों होते हैं ये छोटे-छोटे छेद? जानकर होंगे हैरान
छात्रों को सबसे बड़ा नुकसान ये हुआ कि इस इंटर्नशिप ऑफर को लेने के बाद उनको बाकी इंटर्नशिप के ऑफर को छोड़ना पड़ा. अब उनके पास बैकअप के रूप में एक ऑफर मौजद है, जो एसेंचर (Accenture) की तरफ से 6.5 लाख रुपये सालाना का ऑफर है.