scorecardresearch
 

कौन है वो 8 साल का भारतीय लड़का, जिसके सुंदर पिचाई और सैम ऑल्टमैन हुए फैन

8 साल के रणवीर सचदेवा ने कई लोगों को हैरान कर दिया है. नई दिल्ली में संपन्न हाल ही में रणवीर सचदेवा ने खुद को टेक्नोलॉजिस्ट बताया और AI इम्पैक्ट समिट के दौरान मंच संभाला. इस दौरान सचदेवा की मुलाकात गूगल सीईओ सुंदर पिचाई और चैटजीपीटी मेकर ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन से हुई.

Advertisement
X
AI Impact Summit में 8 साल के रणवीर सचदेवा ने सैम ऑल्टमैन को किया इम्प्रेस.. (Photo: Instagram/ OpenAI)
AI Impact Summit में 8 साल के रणवीर सचदेवा ने सैम ऑल्टमैन को किया इम्प्रेस.. (Photo: Instagram/ OpenAI)

AI इम्पैक्ट समिट के दौरान देश-दुनिया के दिग्गज लीडर, सीईओ और बहुत से लोग शामिल हुए थे. अब इवेंट खत्म होने के बाद 8 साल का लड़का सुर्खियों में है, जिनका नाम कोडर रणवीर सचदेवा है. कुछ घंटे पहले ओपनएआई के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट किया है, जिसमें चैटजीपीटी मेकर ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन से रणवीर सचदेवा बातचीत करते नजर आ रहे हैं. 

रणवीर सचदेवा ने खुद को टेक्नोलॉजिस्ट के रूप में इंट्रोड्यूस्ड किया. वे नई दिल्ली के भारत मंडपम में संपन्न समिट को संबोधित करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने हैं. रणवीर मंच पर इस बात पर चर्चा करने पहुंचे कि वे प्राचीन भारतीय दर्शन को आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से कैसे जोड़ रहे हैं. 

रणवीर सचदेवा की मुलाकात गूगल सीईओ सुंदर पिचाई से भी हुई

समिट के दौरान रणवीर सचदेवा की मुलाकात गूगल सीईओ सुंदर पिचाई और चैटजीपीटी मेकर ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के साथ हुई है. रणवीर सचदेवा से वे दोनों काफी इम्प्रेस हुए हैं और आपस में कॉन्टैक्ट डिटेल्स शेयर करते हुए नजर आए. वे फोटो और वीडियो इंटरनेट पर भी शेयर हुई  हैं. 

यह भी पढ़ें: चीन के रोबो डॉग के बाद कोरिया का सॉकर ड्रोन... थम नहीं रहा गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद

Advertisement

OpenAI ने किया पोस्ट 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by OpenAI (@openai)

रणवीर सचदेवा ने बताया है कि वह इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में सबसे कम उम्र के मुख्य वक्ता के रूप में सामने आए हैं. उन्होंने बताया है कि भारत कि AI प्राचीन भारतीय दर्शन को आधुनिक तकनीकों से कैसे जोड़ रहा है. 

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद, AI Impact Summit में शोकेस किया थर्माकॉल से बना ड्रोन

बीते साल जेनेवा समिट में हुए थे शामिल 

रणवीर सचदेवा को लेकर बताते चलें कि पिछले साल जेनेवा में आयोजित एआई फॉर गुड ग्लोबल समिट में शामिल हो चुके हैं. जहां उनकी मुलाकात सेल्सफोर्स के सीईओ मार्क बेनियोफ और इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (ITU) की महासचिव डोरीन बोगडन-मार्टिन से हो चुकी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement