Amazon India पर कुछ घंटों के बाद एक बड़ी सेल शुरू होने जा रही है, जिसमें स्मार्टफोन समेत ढेर सारे आइटम पर डिस्काउंट और डील्स देखने को मिलेंगी. ऐमेजॉन इंडिया ने डील्स का खुलासा करते हुए बताया है कि OnePlus Nord CE6 Lite को बेहद ही सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है.
OnePlus Nord CE6 Lite को भारत में 30,999 रुपये में लॉन्च किया था और अब वहीं हैंडसेट अच्छे डिस्काउंट के साथ लिस्ट है. ऐमेजॉन सेल के दौरान वनप्लस के इस हैंडसेट को 27,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जिसमें सभी ऑफर्स को शामिल किया गया है.
OnePlus Nord CE6 Lite के स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. यह एंड्रॉयड 16 के साथ लॉन्च किया है, जिसे अपग्रेड किया जा सकेगा.
OnePlus Nord CE6 Lite का प्रोसेसर
OnePlus Nord CE6 में ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. यह फोन दो वेरिएंट में आता है, जो 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. दूसरे में 8GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है.
यह भी पढ़ें: Amazon सेल में ₹9 हजार सस्ता मिलेगा OnePlus का ये फोन!
OnePlus Nord CE6 Lite का कैमरा सेटअप
OnePlus Nord CE6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर है. 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. 8 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह बेहतर पिक्चर क्लिक कर सकते हैं. यह स्मार्टफोन 4K तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है.
यह भी पढ़ें: OnePlus 16: भारत में लॉन्च से पहले डिजाइन आाया सामने, 9000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स
OnePlus Nord CE6 का कैमरा सेटअप
OnePlus Nord CE6 में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45 वायर्ड फास्ट चार्जर मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 2 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकता है.