अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं और Lava का फोन आपकी लिस्ट में है. देसी स्मार्टफोन ब्रांड Lava अपने स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ाने जा रहा है. 15 नवंबर 2026 से कंपनी के फोन महंगे हो जाएंगे. यानी अगर आप लावा का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आने वाले दिनों में आपकी जेब पर ज्यादा बोझ पड़ सकता है.
रिपोर्ट के मुताबिक, Lava के स्मार्टफोन की कीमतों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है. यह बढ़ोतरी सभी स्मार्टफोन पर एक जैसी नहीं होगी. अलग-अलग मॉडल के हिसाब से कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है.
15 नवंबर से महंगे होंगे Lava के फोन
लावा के स्मार्टफोन खरीदने वाले कस्टमर्स को अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. कंपनी 15 नवंबर से अपने स्मार्टफोन की नई कीमतें लागू करने जा रही है. इसका असर कंपनी के अलग-अलग फोन पर देखने को मिल सकता है.
अभी यह साफ नहीं है कि कौन से मॉडल कितने महंगे होंगे. कंपनी की तरफ से हर स्मार्टफोन की नई कीमतों की पूरी लिस्ट भी सामने नहीं आई है. ऐसे में कस्टमर्स को नई कीमतों का इंतजार करना होगा.
यह भी पढ़ें: Lava Shark 2 Pro 5G Launch: 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला बजट फोन, जानें कीमत और फीचर्स
क्यों बढ़ रही हैं स्मार्टफोन की कीमतें?
अब सवाल है कि आखिर लावा अपने स्मार्टफोन महंगे क्यों कर रहा है? दरअसल, दुनियाभर में RAM और स्टोरेज चिप की कमी देखने को मिल रही है. इसकी वजह से इन कंपोनेंट्स की कीमतें बढ़ रही हैं.
स्मार्टफोन बनाने में RAM और स्टोरेज का अहम रोल होता है. जब इनकी कीमत बढ़ती है, तो कंपनियों के लिए फोन बनाने का खर्च भी बढ़ जाता है. ऐसे में कंपनियां इस बढ़े हुए खर्च का असर स्मार्टफोन की कीमतों पर डालती हैं.
यह भी पढ़ें: Lava के स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, फीचर फोन की कीमतों में भी मिल रही भारी छूट!
अभी फोन खरीदने पर होगा फायदा?
अगर आप लावा का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो 15 नवंबर से पहले खरीदारी करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. फिलहाल कंपनी के स्मार्टफोन ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर फेस्टिव ऑफर्स के साथ मिल रहे हैं.
ध्यान रखें कि ऑफर्स और डिस्काउंट के हिसाब से फोन की कीमत अलग-अलग हो सकती है. ऐसे में फोन खरीदने से पहले Flipkart, Amazon और नजदीकी रिटेल स्टोर पर कीमत जरूर चेक कर लें.