scorecardresearch
 

BJP में शामिल हुए निर्दलीय MLC तो नाराज हुए JDU नेता! ऐन मौके पर आया फोन और रद्द हो गई PC

सारण सीट से जेडीयू प्रत्याशी रहे आनंद पुष्कर और तिरहुत सीट से प्रत्याशी रहे अभिषेक झा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे. दोनों नेता एमएलसी राहुल राज और बंसीधर ब्रजवासी के बीजेपी में शामिल होने पर नाराजगी जाहिर करने की तैयारी में थे. अब दोनों नेताओं ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी है.

Advertisement
X
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोनों जेडीयू नेताओं से फोन पर बात की. (Photo: PTI)
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोनों जेडीयू नेताओं से फोन पर बात की. (Photo: PTI)

बिहार एनडीए में एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के बीच नाराजगी का मामला सामने आया है. सारण सीट से जेडीयू प्रत्याशी रहे आनंद पुष्कर और तिरहुत सीट से प्रत्याशी रहे अभिषेक झा सोमवार सुबह 11:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे.

दोनों नेता निर्दलीय एमएलसी राहुल राज और बंसीधर ब्रजवासी के बीजेपी में शामिल होने पर अपनी नाराजगी जाहिर करने की तैयारी में थे.

हालांकि, ऐन मौके पर दोनों नेताओं ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने दोनों नाराज नेताओं से फोन पर बात की. दोनों को मनाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द करने का फैसला लिया गया.

बता दें,  राहुल राज ने सारण में आनंद पुष्कर को और बंसीधर ब्रजवासी ने तिरहुत में अभिषेक झा को चुनाव में हराया था. बीजेपी के आधिकारिक बयान की मानें तो दोनों निर्दलीय MLC ने पार्टी को अपना समर्थन दिया है.

इस बीच, राहुल राज की बीजेपी में वापसी इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने सारण शिक्षक सीट पर NDA के सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार आनंद पुष्कर के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था. इसके बाद बीजेपी ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था.

Advertisement

बीजेपी में वापसी से पहले राहुल राज सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात करने पहुंचे थे. इस दौरान सारण से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी भी मौजूद रहे. राहुल ने सीएम से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं.

सीएम हाउस से निकलने के बाद राहुल राज ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने शिक्षकों के मुद्दे रखे. सम्राट चौधरी ने शिक्षकों की मांगों और समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने का सकारात्मक आश्वासन दिया है.

वहीं, बीजेपी में शामिल होने वाले दूसरे विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी हैं. बंशीधर ब्रजवासी को कुल 31 हजार 832 वोट मिले थे, जबकि एनडीए उम्मीदवार अभिषेक झा को 22 हजार 685 मत मिले. बंशीधर ने 9,147 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement