scorecardresearch
 

सस्ता मिल रहा iQOO Z11 5G, इसमें है पावरफुल प्रोसेसर, दमदार कैमरा

iQOO Z11 5G एक पावरफुल स्मार्टफोन है, जिसमें दमदार कैमरा सेटअप भी मिलता है. इस हैंडसेट को सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है. इसमें 7050mAh की बैटरी दी गई है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
iQOO Z11 पर बैंक ऑफर मिल रहा है. (Photo: iQOO)
iQOO Z11 पर बैंक ऑफर मिल रहा है. (Photo: iQOO)

iQOO Z11 5G अपने सेगमेंट का एक दमदार स्मार्टफोन है. इसको 30-40 हजार रुपये की सेगमेंट में एक बेस्ट फोन कहा जा सकता है. यह भारत का पहला ऐसा फोन है, जिसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया था. साथ ही इसमें 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया है. 

आईकू के इस स्मार्टफोन को सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है. चार वेरिएंट में आने वाला यह स्मार्टफोन 6GB + 128GB, 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज में आता है. शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है.

HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड की मदद से 4,500 रुपये तक का डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है और नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन मिलेगा. यह स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट ओरोरा ग्रीन और सेलेस्टियल ब्लू कलर में आता है. 

iQOO Z11 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

iQOO Z11 5G में 1.5K 144Hz का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 2000 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है. यह बेहतरीन यूजर एक्सपीरियंस देता है. 199 ग्राम वजनी स्मार्टफोन काफी कंफर्टेबल है. 

यह भी पढ़ें: Lava के स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, फीचर फोन की कीमतों में भी मिल रही भारी छूट!

Advertisement

आईकू के इस स्मार्टफोन में AI पावर्ड ट्रांसक्रिप्शन, ट्रांसलेशन और समराइज का फीचर दिया गया है. यह स्मार्टफोन OriginOS के साथ आता है. कंपनी ने बताया है कि इसको 3 साल तक एंड्रॉयड अपडेट मिलेगा और 5 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा. 

iQOO Z11 5G की बैटरी 

iQOO Z11 5G में स्लिम और लाइटवेट के बावजूद 7050mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्जिंग के बाद पूरे दिन का बैटरी बैकअप देगा. iQOO Z11 5G को डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी दी गई है. 

यह भी पढ़ें: क्या स्मार्टफोन को रिप्लेस कर देगा AI गैजेट Plaud Note Pro? देखें फुल रिव्यू

iQOO Z11 5G का कैमरा 

iQOO Z11 5G में 50MP का Sony IMX882 OIS मेन सेंसर के साथ आता है. इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस में आता है. फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement