scorecardresearch
 

फोन और कार की बैटरी होंगी सस्ती? भारतीय साइंटिस्ट ने खोजा न्यू मैटेरियल

बेंगलुरु स्थित साइंटिस्ट ने बैटरी के लिए एक न्यू टाइप का मैटेरियल तैयार किया है, जिसकी मदद से एल्युमीनियम बैटरी को बेहतर बैकअप और बेहतर सिक्योरिटी मिलेगी. लिथियम आयन की तुलना में एल्यु्मीनियम बैटरी को ज्यादा सुरक्षित और सस्ता ऑप्शन माना जाता है. साइंटिस्ट एल्युमीनियम बैटरी को लिथियम आयन के बराबर की काबिलियत दिलाना चाहते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
लिथियम आयन या एल्युमीनियम बैटरी में कौन बेस्ट है. (Photo: ITG)
लिथियम आयन या एल्युमीनियम बैटरी में कौन बेस्ट है. (Photo: ITG)

लीथियम-ऑयन बैटरी का सस्ता और सुरक्षित विकल्प खोजते हुए भारतीय साइंटिस्ट ने अहम सफलता हासिल की है. जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु स्थित साइंटिस्ट की टीम ने एक न्यू कंपोसिट मैटेरियल तैयार कर लिया है, जो एल्युमिनियम बैटरी की मौजूदा सीमाओं को बढ़ाने का काम करेगा. एल्युमीनियम बैटरी को लॉन्ग लास्टिंग बैटरी बैकअप और बेहतर सिक्योरिटी देगा. 

बेंगलुरु स्थित डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के तहत काम करने वाले सेंटर में ये टीम काम कर रही है. साइंटिस्ट की टीम ने नोएडा की एक यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर एक न्यू कंपोसिट मैटेरियल तैयार किया है, जो एल्युमीनियम बैटरी में इस्तेमाल किया जा सकेगा.  

एल्युमीनियम बैटरी एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. लीथियम ऑयन बैटरी की तुलना में एल्युमीनियम बैटरी ज्यादा सस्ती होती हैं. साइंटिस्ट की टीम एल्युमीनियम बैटरी की उन खामियों को दूर करने की दिशा में काम कर रही है. 

लिथियम आयन की तरह एल्युमीनियम बैटरी का ऑप्शन तैयार लिया जाता है, तो इसको भी फोन और इलेक्ट्रिक व्हीकल में यूज किया जा सकेगा. ऐसे में सस्ती बैटरी होने की वजह से प्रोडक्ट के दाम भी कम होंगे. 

रिसर्चर ने बताया है कि उनका फोकस बैटरी में आमतौर पर यूज होने वाले मैटेरियल वेनेडियम ऑक्साइड पर है. इसमें एनर्जी को बेहतर तरीके से स्टोर किया जा सकेगा. 

Advertisement

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पर काम करती हैं लिथियम आयन

लिथियम आयन बैटरी एक न्यू टेक्नोलॉजी है. यह कॉम्पैक्ट साइज में बेहतर बैटरी बैकअप देने का काम करती है. इसको स्मार्टफोन, कार की बैटरी आदि में यूज किया जाता है.

एल्युमीनियम बैटरी और लिथियम आयन बैटरी में अंतर 

एल्युमीनियम बैटरी और लीथियम आयन बैटरी में काफी अंतर है. केमिकल रिएक्शन से लेकर बैटरी की सेफ्टी तक ढेरों अंतर हैं. आइए जानते हैं. 

एल्युमीनियम बैटरी और लिथियम आयन बैटरी में अंतर 
पैरामीटर एल्युमीनियम बैटरी  लिथियम ऑयन
मैटेरियल  एल्युमीनियम बेस्ड लिथियम ऑयन 
एनर्जी डेंसिटी कम  ज्यादा 
चार्जिंग स्पीड  फास्ट  स्टैंडर्ड 
लाइफ साअकल बहुतत लंबी  सीमित 
सेफ्टी  ओवर हीटिंग का खतरा कम ब्लास्ट का खतरा
लागत  किफायती  महंगा 
वातावरण पर असर इको फ्रेंडली  नुकसान पहुंचाने वाला
कमर्शियल यूज  अभी टेस्टिंग फेज में  बड़े पैमाने पर 
वजन  हल्का  एल्यूमीनियम बैटरी से ज्यादा
परफॉर्मेंस  अभी स्टेबिलिटी पर काम  बेहतर बैटरी बैकअप 

लिथियम आयन बैटरी के खतरे 

लिथियम आयन जितने काम की है उतनी ही ये खबरों से भरी हुई है. लिथियम आयन बैटरी की सेफ्टी का ध्यान ना रखा जाए तो यह बम की तरह फट सकती है और इंसान और महंगे सामान को नुकसान पहुंचा सकती है. हीट और प्रेशर की वजह से यह बैटरी फट जाती है, जिसकी वजह से कई लोगों की जान तक जा चुकी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement