scorecardresearch
 

बाहर 45 डिग्री तापमान और 18 पर AC, फिर भी तप रहा रूम? अपनाएं ये ट्रिक

Ghar Ko Thanda Kaise Rakhe : दिल्ली में मैक्सिमम टेम्प्रेचर 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. ऐसे में बहुत से लोग राहत पाने के लिए अपने घर या ऑफिस की AC को 18 डिग्री सेल्सियस पर चला रहे हैं, उसके बाद भी उनका कमरा तप रहा है. आज आपको कुछ खास तरीके बताने जा रहे हैं, जो बिजली बचाने और बेहतर कूलिंग देने का काम करेंगे.

Advertisement
X
AC से बेहतर कूलिंग पाने के लिए खिड़की बंद रखें और छत पर एक नेट लगाएं. (Photo: ITG)
AC से बेहतर कूलिंग पाने के लिए खिड़की बंद रखें और छत पर एक नेट लगाएं. (Photo: ITG)

भारत के कई शहरों में लोगों को तेज गर्मी और तपिश का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में बहुत से लोग ठंडक पाने के लिए AC का यूज कर रहे हैं. हालांकि सिर्फ AC की मदद से घर के टेम्प्रेचर को कम नहीं किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि घर को कैसे ठंडा रखा जा सकता है. 

तेज धूप के दौरान घर की छत तेज गर्म हो जाती है, जिसकी तपिश घर के अंदर भी महसूस होती है. ऐसे में AC को ज्यादा काम करना पड़ता है. AC बंद करते ही दोबारा टेम्प्रेचर बढ़ जाता है और गर्मी लगने लगती है. 

AC से बेहतर कूलिंग कैसे मिलेगी? 

AC से बेहतर कूलिंग पाने के लिए घर की छत के टेम्प्रेचर को कंट्रोल करना होगा. इसके लिए छत पर पेंट से लेकर ग्रीन कलर की नेट तक का यूज कर सकते हैं. 

छत ठंडी रखने का उपाय

  • सफेद या रिफ्लेक्टिव पेंट कराएं
  • छत पर पानी का छिड़काव करें
  • गमले या ग्रीन नेट लगाएं

AC से बेहतर कूलिंग पाने के लिए ध्यान रखें कि कमरे के पर्दे और दरवाजों को बंद कर दें. साथ खिड़कियों के ऊपर मोटे पर्दों का इस्तेमाल करें ताकि धूप कमरे के अंदर प्रवेश ना कर पाए. 

Advertisement
AC का पूरा सिस्टम ऐसे काम करता है. (Photo: AI Generated)

यह भी पढ़ें: दिन भर गर्मी सोख-सोख के शाम को तपने लग रहे घर, रूम को ठंडा करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

सही Ton कैपिसिटी का AC यूज करें 

रूम के साइज के मुताबिक AC Ton को चुनना चाहिए. रूम का साइज 100 से 120 स्क्वेयर फीट एरिया है तो 1 Ton AC का यूज करना चाहिए. बड़े कमरों के लिए 1.5 Ton के AC का यूज करना चाहिए. 

AC के काम करने का तरीका क्या है? 

AC एक बंद कमरे की गर्म हवा को ठंडा करने का काम करता है. इसके लिए इनडोर यूनिट कमरे की गर्म हवा को खींचता है और फिर उसको ठंडा करके कमरे में सर्कुलेट करता है. 

AC के अंदर एक खास गैस होती है, जिसे रेफ्रिजरेंट कहते हैं. इसकी मदद से पाइप को ठंडा किया जाता है और उन पाइप के ऊपर से गर्म हवा को गुजारा जाता है, जिसमें ठंडी हवा में बदल जाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement