
Flipkart और Amazon India पर सेल की शुरुआत हो चुकी है. अब सभी लोग डील्स का फायदा उठा सकेंगे. स्मार्टफोन से लेकर कपड़ों तक बंपर ऑफर्स और डिस्काउंट मिल रहे हैं. स्मार्टफोन पर मिलने वाली 4 बेहद ही खास डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं. इन हैंडसेट पर कई हजार रुपये तक सेविंग करने का मौका मिल रहा है.
Flipkart Sale के दौरान सबसे अट्रैक्टिव डील iPhone 17 है. हाल ही में इसकी कीमत 99,900 रुपये तक की जा चुकी है और सेल के दौरान यह 81,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है. साथ ही फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड की मदद से इससो 76,999 रुपये तक में खरीदा जा सकेगा.
iPhone 17 एक पॉपुलर हैंडसेट है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें दोनों ही कैमरा सेंसर 48-48MP के हैं. इसमें 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा.
Samsung Galaxy S25 कीमत कर देगी हैरान
Flipkart Sale के दौरान Samsung Galaxy S25 5G को भी सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है. यह एक फ्लैगशिप ग्रेड का स्मार्टफोन है, जिसमें कमाल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह 70-90 हजार रुपये के सेगमेंट का बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन है.

Samsung Galaxy S25 5G में 4000mAh की बैटरी मिलती है. साथ ही इसमें पावरफुल प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जिसका नाम Qualcomm Snapdragon 8 Elite (3 nm) चिपसेट है. यह फोन Adreno 830GPU के साथ आता है.
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बंपर ऑफर
Amazon India पर शुरू हो चुकी सेल के दौरान Samsung Galaxy S25 Ultra को सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है. सेल के दौरान यह 94,999 रुपये में लिस्ट है. 1 हजार रुपये का कूपन और 7741 रुपये तक का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G एक फ्लैगशिप ग्रेड का स्मार्टफोन है, जिसमें कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं.

Samsung Galaxy S25 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. साथ ही इसमें S Pen का सपोर्ट मिलता है. पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Elite (3 nm) चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है.
iPhone 16 पर कमाल की डील
Amazon India पर सेल जारी है, वहां iPhone 16 को सभी ऑफर्स मिलाकर 72249 रुपये में खरीदा जा सकेगा. बीते महीने ऐपल ने इसकी कीमत को 89,900 रुपये कर दिया था, जिसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी.

iPhone 16 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया है और 12MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है. 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.