
गर्मी बढ़ रही है और इसके साथ ही कंपनियां नए-नए कूलिंग गैजेट्स लॉन्च कर रही हैं. इसी बीच ब्रिटिश कंपनी Dyson ने अपना नया पोर्टेबल फैन HushJet Mini Cool पेश किया है.
कंपनी इसे एक छोटा लेकिन पावरफुल कूलिंग डिवाइस बता रही है, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सच में उतना काम का है या सिर्फ एक और प्रीमियम गैजेट.
यह भी पढ़ें: Google Pixel 10a का असली टेस्ट, क्यों यह फोन चुपचाप सबको पीछे छोड़ रहा है, फुल रिव्यू
Dyson का यह नया फैन ट्रेडिशनल टेबल फैन जैसा नहीं है. यह एक हैंडहेल्ड डिवाइस है, जिसे आप हाथ में पकड़ सकते हैं, टेबल पर रख सकते हैं या गले में पहन भी सकते हैं.
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फैन 25 मीटर प्रति सेकंड तक की एयरफ्लो स्पीड देने का दावा करता है. इसके अंदर 65,000 RPM तक घूमने वाली मोटर दी गई है.

पेपर पर तो यह काफी पावरफुल लगता है, खासकर इसके छोटे साइज को देखते हुए. लेकिन असली टेस्ट यही होगा कि क्या यह भारतीय गर्मी में भी उतना ही असरदार रहता है.
इसमें 5 स्पीड मोड और एक बूस्ट मोड दिया गया है. यानी जरूरत के हिसाब से आप इसकी हवा को कंट्रोल कर सकते हैं. बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 6 घंटे तक चल सकता है. हालांकि यह बैटरी बैकअप किस स्पीड पर मिलेगा, यह भी उतना ही अहम सवाल है.
यह भी पढ़ें: V-Guard Luxecube स्मार्ट वाटर हीटर रिव्यू: पैसा वसूल है ये गीजर, सालों भर कर सकते हैं यूज
Dyson ने इसमें HushJet नाम की टेक्नोलॉजी दी है, जिसका मकसद है तेज हवा के साथ कम शोर. आम तौर पर छोटे फैन तेज आवाज करते हैं, लेकिन कंपनी का कहना है कि इसमें आवाज को काफी कंट्रोल किया गया है. अगर यह दावा सही निकलता है, तो यह इसकी सबसे बड़ी खासियत हो सकती है.

डिजाइन के मामले में Dyson हमेशा अलग रहने की कोशिश करता है और यहां भी वही नजर आता है. यह फैन तीन कलर ऑप्शन में आता है और इसके साथ नेक डॉक, चार्जिंग स्टैंड और ट्रैवल पाउच जैसी एक्सेसरीज भी मिलती हैं. यानी यह सिर्फ एक फैन नहीं, बल्कि एक लाइफस्टाइल प्रोडक्ट की तरह पेश किया गया है.
यह भी पढ़ें: हैकिंग से लेकर जासूसी तक, घर में लगा वाईफाई राउटर बन सकता है आपका सिरदर्द, ना करें ये गलती
लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल कीमत का होगा. Dyson के प्रोडक्ट्स आमतौर पर प्रीमियम रेंज में आते हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या लोग एक छोटे पोर्टेबल फैन के लिए ज्यादा कीमत देने को तैयार होंगे, खासकर तब जब मार्केट में सस्ते विकल्प पहले से मौजूद हैं.
फिलहाल कंपनी ने इसे ग्लोबली लॉन्च किया है, लेकिन भारत में इसकी लॉन्च डेट और कीमत का ऐलान अभी बाकी है. गर्मी के इस सीजन में अगर यह सही समय पर लॉन्च होता है, तो यह एक नया ट्रेंड जरूर शुरू कर सकता है. इसे USD 99 में लॉन्च किया गया है जो लगभग 10 हजार रुपये होता है. भारत में इसकी कीमत इसी के आस पासा हो सकती है.