scorecardresearch
 

धुरंधर 2 के Wikipedia पेज पर 31 बार प्रोपेगेंडा का जिक्र, कंपनी के को-फाउंडर ने कही बड़ी बात

Dhurandhar 2 को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. इस फिल्म के Wikipedia पेज पर कुछ एडिटर्स चाहते थे कि पहली लाइन में लिखा जाए कि ये प्रोपेगैंडा फिल्म है. जबकि, फिल्म के समर्थक पेज से प्रोपेगेंडा शब्द हटाना चाहते थे. इसी बीच कंपनी के को-फाउंडर ने इसे लेकर कुछ कहा है. आइए जानते हैं.

Advertisement
X
Dhurndhar 2 के Wiki पेज पर 31 बार यूज हुआ है प्रोपेगैंडा शब्द!
Dhurndhar 2 के Wiki पेज पर 31 बार यूज हुआ है प्रोपेगैंडा शब्द!

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि इंटरनेट पर भी जबरदस्त चर्चा में है. लेकिन यह चर्चा सिर्फ फिल्म की कहानी या एक्टिंग को लेकर नहीं है.

Dhurandhar 2 का विकीपीडिया पेज देखें तो पूरे आर्टिकल में लगभग 31 बार प्रोपेगेंडा शब्द लिखे गए हैं. ये फिल्म फिलहाल Wikipedia की वजह से भी चर्चा में है. मामला यहां तक आ गया कि Wikipedia के फाउंडर को खुद से बयान देना पड़ा. आपको बता दें कि फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग राय सामने आने लगी.

कुछ लोग इसे शानदार स्पाई थ्रिलर बता रहे हैं, तो कुछ इसे प्रोपेगेंडा फिल्म कहकर आलोचना कर रहे हैं. धीरे धीरे ये बहस Wikipedia तक पहुंच गई और वहां मामला पूरी तरह बेकाबू हो गया.

Wikipedia पर फिल्म डिस्क्रिप्शन को लेकर बवाल

Wikipedia के फिल्म पेज पर सबसे बड़ा विवाद इस बात को लेकर शुरू हुआ कि फिल्म के बारे में पहली लाइन में क्या लिखा जाए. कुछ एडिटर्स चाहते थे कि इसे सीधे प्रोपेगेंडा फिल्म कहा जाए, जबकि दूसरे एडिटर्स इसका विरोध कर रहे थे और इसे सिर्फ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म के तौर पर दिखाना चाहते थे.

Advertisement

यह बहस इतनी तेज हो गई कि बार-बार पेज एडिट होने किया जाने लगा. जो लोग इस फिल्म को प्रोपेगेंडा पता रहे थे उन्होंने और जो इस फिल्म को सपोर्ट कर रहे हैं दोनों तरफ से पेज एडिट किया जाने लगा.

चूंकि Wikipedia आपको ये ऑप्शन देता है कि किसी नॉर्मल पेज एडिट करके आप इन्फॉर्मेशन अपडेट कर सकते हैं. हालांकि ये प्रोसेस जटिल है, लेकिन लोग लगातार विकी अपडेट करते हैं. 

एक बार तो फिल्म के पेज पर प्रोपेगेंडा शब्द जोड़ भी दिया गया, लेकिन तुरंत उसे हटा दिया गया. यही खींचतान कई घंटों तक चलती रही.

जब Wikipedia पर एडिट वॉर शुरू हो गई

Wikipedia पर इस तरह की स्थिति को एडिट वॉर कहा जाता है, जहां अलग-अलग लोग अपनी-अपनी राय के हिसाब से जानकारी बदलते रहते हैं. धुरंधर 2 के मामले में यही हुआ.

कुछ एडिटर्स का कहना था कि फिल्म एक खास पोलिटिकल नैरेटिव की है, इसलिए प्रोपेगेंडा शब्द जरूरी है. वहीं दूसरे एडिटर्स का कहना था कि यह आरोप है, फैक्ट नहीं. इसलिए इसे सीधे तौर पर नहीं लिखा जा सकता.

Wikipedia ने लॉक किया Dhurandhar 2 का पेज

यह बहस इतनी बढ़ गई कि आखिरकार Wikipedia को उस पेज को लॉक करना पड़ा. इसका मतलब यह है कि अब सिर्फ एक्सपेरिएंस्ड और भरोसेमंद एडिटर्स ही उसमें बदलाव कर सकते हैं. इसके लिए एडिटर्स के पास लंबा एक्सपीरिएंस होना चाहिए. इनमे कई तरह के बैज शामिल होते हैं. 

Advertisement

Jimmy Wales को क्यों करना पड़ा दखल

मामला यहीं नहीं रुका. जब विवाद ज्यादा बढ़ गया, तो खुद Wikipedia के को फाउंडर जिमी वेल्स को बीच में आना पड़ा. उन्होंने कहा कि Wikipedia किसी भी विवादित मुद्दे पर एक तरफ खड़े होकर फैसला नहीं दे सकता. उनका कहना था कि अगर किसी चीज पर सहमति नहीं है, तो उसे सीधे फैक्ट की तरह नहीं लिखा जाना चाहिए.

Jimmy Wales ने यह भी कहा कि प्रोपेगेंडा जैसे शब्द का जिक्र आर्टिकल में किया जा सकता है, लेकिन उसे Wikipedia की अपनी आवाज यानी सीधे फैक्ट की तरह नहीं पेश किया जाना चाहिए. Wikipedia का नियम अब भी वही है, न्यूट्रल रहना.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement