scorecardresearch
 

19 साल का भारतीय लड़का, AI से हर महीने कमा रहा है 1 करोड़, लोगों का रिएक्शन है दिलचस्प

सिर्फ 19 साल की उम्र में आयुष सिंह AI की मदद से करोड़ों रुपये कमा रहे हैं. बिना IIT या बड़े कॉलेज की डिग्री के उन्होंने ऐसा काम किया कि आज उनकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल है.

Advertisement
X
एक साधारण घर से AI सीखने की शुरुआत. (Photo:AI)
एक साधारण घर से AI सीखने की शुरुआत. (Photo:AI)

आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम हर जगह सुनने को मिल रहा है. इसी बीच 19 साल के आयुष सिंह की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि आयुष हर महीने करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई अपने AI बिजनेस से कर रहे हैं. उनकी सफलता की कहानी लोगों को काफी मोटिवेट कर रही है.

सबसे खास बात यह है कि आयुष ने किसी बड़े और मशहूर कॉलेज जैसे IIT या MIT से पढ़ाई नहीं की है. उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर AI और मशीन लर्निंग सीखी.

बताया जाता है कि उन्होंने सिर्फ 13 साल की उम्र में ही मशीन लर्निंग और AI के बारे में सीखना शुरू कर दिया था. उस समय जब ज्यादातर बच्चे गेम खेलने और पढ़ाई में बिजी रहते हैं, तब आयुष नई टेक्नोलॉजी को समझने में लगे हुए थे.

धीरे-धीरे उन्होंने AI के सेक्टर में अच्छी जानकारी हासिल कर ली. इसके बाद उन्होंने अपने नॉलेज को दूसरे लोगों तक पहुंचाने का फैसला किया. आज आयुष ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाते हैं, जहां वह AI सीखने वाले लोगों को पढ़ाते और गाइड करते हैं. इन कोर्स में लोग AI, मशीन लर्निंग और नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी चीजें सीखते हैं.

Advertisement

बताया जा रहा है कि वो टॉपमेट प्लेटफॉर्म पर अपना प्रोग्राम बेचते हैं. लॉकडाउन के दौरान ही उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को समझना शुरू कर दिया था. हालांकि सोशल मीडिया पर इस पोस्ट पर मिक्स्ट रिएक्शन देखने को मिल रहा है. 

लोगों का कहना है कि ये तुक्का है या किसी तरह का स्कैम है. कुछ यूजर्स का कहना है कि इनके एआई कोर्स में कोई दम नहीं है और एआई से ही कोर्स भी तैयार करके बेचा जा रहा है. 

बता दें कि उनके कमाई का जरिया कोर्स बना कर बेचना है. बड़ी संख्या में लोग उनके प्रोग्राम्स में शामिल होते हैं और AI सीखने के लिए फीस देते हैं. इसी वजह से उनकी कमाई लाखों से बढ़कर करोड़ों रुपये तक पहुंच गई है. सोशल मीडिया पर कई लोग उनकी सफलता की तारीफ कर रहे हैं.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement