टेलीविजन-भोजपुरी क्वीन संभावना सेठ अपनी लाइफ के बेस्ट फेज में हैं. शादी के 10 साल बाद वो जुड़वा बच्चों की मां बनी गई हैं.
संभावना ने सेरोगेसी के जरिए एक बेटे और बेटी का वेलकम किया. एक्ट्रेस का घर खुशियां से भर चुका है और उनके फैन्स इस खुशी को सेलिब्रेट कर रहे हैं.
मां बनने के बाद संभावना की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है. बिंदास और बेफ्रिक एक्ट्रेस अब जिम्मेदार बन गई हैं. वो व्लॉग के जरिए फैन्स संग मदरहुड जर्नी शेयर कर रही हैं.
नए व्लॉग में उन्होंने दिखाया कि न्यू बॉर्न को रात में फीड कराने की वजह से उनकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है. आधी रात को वो बच्चों को दूध पिलाने पहुंचीं.
नींद ना पूरी होने की वजह से संभावना का तेज सिर दर्द होने लगता है और वो सोफे पर लेट जाती हैं. एक्ट्रेस कहती हैं कि बहुत सिर दुख रहा है.
संभावना का हाल देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मां बनना कितना मुश्किल है. बच्चे करना कहना आसान है, लेकिन उन्हें पालना उतना ही मुश्किल.
कभी बेफ्रिक होकर घूमने वाली संभावना को मॉम ड्यूटी करता देखकर उनके फैन्स का दिल खुशी से झूम उठा है. हर कोई बस यही कह रहा है कि वो बेस्ट मां बनेंगी.
बता दें कि सेरोगेसी से पहले संभावना ने 8 बार आईवीएफ कराया था, लेकिन सारे ट्रीटमेंट फेल हुए. पिछले साल वो प्रेग्नेंट भी हुईं, लेकिन डॉक्टर की गलती की वजह से उनका मिसकैरेज हो गया था.
All Photos: Youtube Screengrab