scorecardresearch
 

बॉयफ्रेंड संग रची साजिश... बहन और माता-पिता का कर दिया कत्ल, बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर

बेंगलुरु के केआर पुरम इलाके में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की उनके फ्लैट में चाकू मारकर हत्या कर दी गई. शुरुआती जांच में प्रेम संबंध और परिवार की नाराजगी को हत्या की वजह माना जा रहा है. पुलिस मुख्य आरोपी बेटी और उसके प्रेमी की तलाश में जुटी है.  

Advertisement
X
बेटा ने बहन और माता-पिता का कर दिया कत्ल (Photo: itg)
बेटा ने बहन और माता-पिता का कर दिया कत्ल (Photo: itg)

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के केआर पुरम क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. सीगेहल्ली स्थित एक अपार्टमेंट में एक दंपति और उनकी छोटी बेटी का खून से लथपथ शव मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. प्रारंभिक जांच में मृतकों की बड़ी बेटी और उसके प्रेमी पर हत्या का शक जताया गया है.

मृतकों की पहचान 52 साल के सोमा सुंदर, उनकी 48 साल की पत्नी मुथु लक्ष्मी और 19 साल की बेटी सुप्रिया के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार तीनों की चाकू से कई बार वार कर हत्या की गई. घटना मंगलवार देर रात सामने आई, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

व्हाइटफील्ड के डीसीपी सैदुलु अद्वैत ने बताया कि मृतकों की बड़ी बेटी श्वेता पिछले करीब दो महीनों से अपने प्रेमी केनेथ के साथ लिव- इन में रह रही थी. बताया जा रहा है कि परिवार इस रिश्ते का विरोध कर रहा था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना से पहले मां बाप और छोटी बहन श्वेता और उसके प्रेमी के फ्लैट पर पहुंचे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया.

Advertisement

पुलिस का मानना है कि बहस के दौरान तीनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया. हमले में माता-पिता और छोटी बहन की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद दोनों संदिग्ध फरार हो गए. सूचना मिलते ही केआर पुरम पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए ईस्ट प्वाइंट अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे घटनाक्रम और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement