scorecardresearch
 

ड्रोन शो फेल: जमीन पर गिरने लगे दर्जनों ड्रोन, वायरल हुआ वीडियो

ऑस्ट्रेलिया में ड्रोन शो अचानक हादसे में बदल गया. हवा में उड़े दर्जनों ड्रोन अचानक बेकाबू हो गए और नीचे जा गिरे. इसको लेकर कंपनी ने बताया है कि टेक्निकल ग्लिच के चलते वे ड्रोन बेकाबू हो गए. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
सिडनी में शो के दौरान बेकाबू हुए ड्रोन. (Photo: X)
सिडनी में शो के दौरान बेकाबू हुए ड्रोन. (Photo: X)

ड्रोन शो दुनिया के अलग-अलग देशों में पॉपुलर हो रहे हैं, जिसको देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भी एक ऐसा ही ड्रोन शो अचानक एक हादसे में बदल गया. दर्जनों की संख्या में ड्रोन अचानक फेल होकर नीचे गिरने लगे, जिसके बाद आयोजकों ने कार्यक्रम को रोक दिया.

ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि जब ड्रोन शो हो रहा था और अधिकतर लोग उसका वीडियो बना रहे थे. तभी यह शो एक हादसे में बदल गया और बहुत से ड्रोन बेकाबू होकर जमीन पर गिरने लगे. 

सिडनी फेस्टिवल में ड्रोन शो का आयोजन करने वाली कंपनी ने बताया है कि सोमवार रात ड्रोन शो के दौरान का लगभग 90 बेकाबू होकर जमीन पर जा गिरे, हालांकि इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. 

घटना के बाद ऑस्ट्रेलियन ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो (ATSB) ने इस पूरे मामले की जांच शुरू की. हालांकि ब्रिटेन की कंपनी स्काईमैजिक ने इस हादसे के लिए रेडियो इंटरफेरेंस को जिम्मेदार ठहराया है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

ड्रोन शो में कई बार हुए हादसे? 

Advertisement

ड्रोन शो की पॉपुलैरिटी बढ़ने के साथ ही ड्रोन शो के दौरान होने वाली हादसे भी बढ़ रहे हैं. 

  • 2023 में मेलबर्न के डॉकलैंड्स स्थित विक्टोरिया हार्बर में 400 से ज्यादा ड्रोन नीचे जा गिरे थे. उस दौरान तेज हवा को जिम्मेदार ठहराया था. 
  • 2024 में अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक ड्रोन शो के दौरान एक ड्रोन बेकाबू हो गया था. फिर वह ड्रोन एक लड़के के चेहरे से टकरा गया था. 
  • 2025 में मीडिया रिपोर्ट्स में जारी वीडियो फुटेज में दिखाया गया था कि हो ची मिन्ह सिटी दर्शकों पर ड्रोन बेकाबू होकर नीचे जा गिरे थे. 

अधिकतर ड्रोन पानी में जा गिरे 

सिडनी के हार्बर के ऊपर उड़ रहे 1,000 चमकते ड्रोन में से 83 ड्रोन पास स्थित पानी में जा गिरे. अब इन ड्रोन को पानी में से निकालने की कोशिश हो रही है ताकि उनकी लिथियम-आयन बैटरियों से होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके. 

छह ड्रोन बोर्डवॉक और एक पुल पर भी गिरा. कंपनी के अधिकारी ने बताया है कि कोई भी ड्रोन सेफ्टी जोन को पार करके नहीं गिरा है. इसकी वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement