scorecardresearch
 

Apple ने महंगे किए iPad से मैकबुक तक, आईफोन की कीमत में क्यों नहीं हुआ इजाफा

Apple Price Increase : ऐपल ने अपने प्रोडक्ट की कीमत में भारी इजाफा कर दिया है, आईफैड से लेकर मैकबुक की कीमत बढ़ा दी गईं हैं. ये इजाफा 42 परसेंट तक हुआ है. इस इजाफे से iPhone को बाहर रखा है. आइए जानते हैं क्यों.

Advertisement
X
Apple ने iPhone की कीमत में इजाफा नहीं किया. (Photo: Unsplash)
Apple ने iPhone की कीमत में इजाफा नहीं किया. (Photo: Unsplash)

अमेरिकी टेक कंपनी ऐपल ने भारत समेत दुनियाभर में अपने कस्टमर को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपने प्रोडक्ट की कीमत में 42 परसेंट तक का इजाफा कर दिया है, जिसकी वजह iPad से लेकर मैकबुक आदि खरीदने वालों को ज्यादा रकम खर्च करनी होगी. कंपनी ने iPhone की कीमत में कोई  बदलाव नहीं किया है. आइए जानते हैं क्यों? 

Apple ने एक खास रणनीति के तहत अभी आईफोन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. कंपनी अपने सबसे ज्यादा रेवेन्यू कमाने वाले प्रोडक्ट की कीमत में कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहती है. हालांकि आगे कीमत में बदलाव होगा या नहीं, उसके बारे में अभी कहना मुश्किल है.

कीमत बढ़ाने के पीछे मुख्य वजह महंगे होते कंपोनेंट हैं. चिप, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट के दाम में इजाफा हो रहा है, जिसकी वजह से कंपनी ने आईपैड से लेकर मैकबुक तक की कीमत में इजाफा किया है. ऐसा करके कंपनी अपने प्रोफिट को बरकरार रखना चाहती है. 

ऐपल ने कीमत में कर दिया है इजाफा, देखें ये लिस्ट 

प्रोडक्ट का नाम नई कीमत (₹) लॉन्चिंग प्राइस (₹) इतना अंतर (₹)
MacBook Air 13-inch (M5) 1,49,900 1,19,900, 30,000
MacBook Air 15-inch 1,79,900 1,44,900 35,000
MacBook Pro 14-inch (M5, 16GB RAM 2,39,900 1,69,900 70,000
MacBook Neo 79,900 69,900 10,000
MacBook Pro 14-inch (M5 Max variant) - - 1,00,000
iPad Air 11-inch (M4) 89,900 64,900 25,000
iPad Pro (256GB, M5): 1,39,900 99,990 39,910

बीते दो क्वार्टर में कीमत में इजाफा नहीं

Advertisement

ऐपल बीते करीब दो क्वार्टर से महंगे कंपोनेंट और अन्य प्रोडक्ट की बढ़ी हुई कीमत का सामना कर रहा था. कंपनी ने इसका बोझ कस्टमर पर नहीं पड़ने दिया. अब कंपनी ने iPad और मैकबुक की कीमत में इजाफा कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: Apple ने दिया झटका, 1 लाख रुपये तक महंगे हुए प्रोडक्ट, अब ये है नई कीमत

AI डेटा सेंटर्स के लिए भी कंपोनेंट तैयार हो रहे

दरअसल, चिप उत्पादन करने वाली कंपनियां अब AI डेटा सेंटर्स के लिए भी कंपोनेंट तैयार कर रही हैं, जिसकी वजह से उनपर दबाव बढ़ गया है. ऐसे में वे मोबाइल, लैपटॉप आदि के लिए पूरी तरह से सप्लाई नहीं दे पा रहे हैं और उन्होंने कीमत में भी इजाफा कर दिया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement