scorecardresearch
 

iPhone यूजर्स की बड़ी परेशानी खत्म! App Store पर फिर शुरू हुआ कार्ड पेमेंट

ऐपल 2021 से भारत में पेमेंट के लिए सिर्फ UPI सपोर्ट करता है. रिपोर्ट के मुताबिक एक बार फिर से ऐपल ऐप स्टोर के लिए आप UPI की जगह क्रेडिट कार्ड ऐड कर सकेंगे.

Advertisement
X
ऐपल ऐप स्टोर पर फिलहाल सिर्फ UPI और नेट बैंकिंग से पेमेंट होता है.
ऐपल ऐप स्टोर पर फिलहाल सिर्फ UPI और नेट बैंकिंग से पेमेंट होता है.

अगर आप iPhone या कई भी ऐपल डिवाइस इस्तेमाल करते हैं और App Store या iCloud का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए अब तक UPI या दूसरे तरीकों का सहारा लेते थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल 2021 से ही भारत में ऐपल ने कार्ड सपोर्ट बंद कर दिया था और तब से पेमेंट के लिए सिर्फ UPI ही एक ऑप्शन था. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐपल ने भारत में एक बार फिर क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी है. यानी अब App Store, iCloud+, Apple Music और दूसरी ऐपल सर्विस के लिए सीधे कार्ड से पेमेंट किया जा सकेगा.

ऐपल ने भारत में साल 2021 के आखिर में कार्ड से पेमेंट लेना बंद कर दिया था. इसकी वजह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया कार्ड टोकनाइजेशन नियम था. RBI ने ऑनलाइन कार्ड पेमेंट को ज्यादा सेफ बनाने के लिए सभी कंपनियों को कार्ड की असली जानकारी अपने सर्वर पर रखने की बजाय टोकन सिस्टम अपनाने को कहा था.

हमने कंपनी से जानने की कोशिश की है कि क्या वाकई ऑफिशियली कार्ड ऐक्सेप्ट फिर से किया जाएगा? हालांकि अभी तक ऐपल का कोई जवाब नहीं आया है. 

उस समय ऐपल इस नियम के मुताबिक अपनी पेमेंट सिस्टम तैयार नहीं कर पाया था. इसी वजह से कंपनी ने भारत में कार्ड पेमेंट बंद कर दिए थे और यूजर्स को UPI, नेट बैंकिंग या दूसरे विकल्पों का इस्तेमाल करना पड़ता था.

Advertisement

अब सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार ऐपल ने RBI के टोकनाइजेशन नियमों का पालन कर लिया है. इसके बाद कंपनी ने भारत में फिर से Visa, Mastercard और RuPay जैसे कार्ड से पेमेंट ऐक्सेप्ट करना शुरू कर दिया है.

इसका फायदा उन यूजर्स को मिलेगा जो ऐप स्टोर से ऐप खरीदते हैं, गेम्स में खरीदारी करते हैं या iCloud+, Apple Music, Apple TV+, Apple Arcade जैसी सर्विस का सब्सक्रिप्शन लेते हैं.

पहले क्या परेशानी होती थी?

कार्ड पेमेंट बंद होने के बाद कई यूजर्स को हर महीने सब्सक्रिप्शन जारी रखने में दिक्कत आती थी. कई लोगों को UPI AutoPay सेट करना पड़ता था, जबकि कुछ लोगों को हर बार मैन्युअली पेमेंट करनी पड़ती थी. जिन यूजर्स के पास UPI नहीं था, उनके लिए परेशानी और भी ज्यादा थी.

अब क्या बदल गया?

नई व्यवस्था के बाद अगर आपका बैंक और कार्ड टोकनाइजेशन को सपोर्ट करता है, तो आप अपना कार्ड ऐप स्टोर में जोड़ सकते हैं. इसके बाद ऐप खरीदने, सब्सक्रिप्शन लेने और ऑटो-रिन्यू होने वाले प्लान का पेमेंट पहले की तरह कार्ड से किया जा सकेगा. यानी पेमेंट का अनुभव पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा.

कार्ड टोकनाइजेशन क्या है?

RBI ने ऑनलाइन फ्रॉड कम करने के लिए कार्ड टोकनाइजेशन का नियम लागू किया था. इसमें किसी वेबसाइट या ऐप पर आपके कार्ड का पूरा 16 डिजिट का नंबर सेव नहीं होता.

Advertisement

उसकी जगह एक खास डिजिटल टोकन बनाया जाता है. पेमेंट के समय यही टोकन इस्तेमाल होता है. इससे अगर किसी प्लेटफॉर्म का डेटा लीक भी हो जाए, तो कार्ड की असली जानकारी सुरक्षित रहती है.

Apple यूजर्स को क्या फायदा होगा?

अब iPhone और iPad यूजर्स को App Store से ऐप खरीदने या iCloud स्टोरेज बढ़ाने के लिए बार-बार दूसरे पेमेंट विकल्प नहीं तलाशने पड़ेंगे. जिन लोगों के पास इंटरनेशनल या घरेलू कार्ड हैं, वे सीधे कार्ड जोड़कर भुगतान कर सकेंगे. इससे सब्सक्रिप्शन मैनेज करना भी पहले से आसान होगा.

हालांकि यह सुविधा धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंच रही है. अगर आपके iPhone में अभी कार्ड जोड़ने का विकल्प नहीं दिख रहा है, तो आने वाले दिनों में यह आपके अकाउंट पर भी उपलब्ध हो सकता है. Apple की ओर से इस बदलाव को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement