scorecardresearch
 

Amazon की सबसे बड़ी सेल 8 अक्टूबर से शुरू है, ऐसे पाएं अर्ली ऐक्सेस, एक दिन पहले ही मिलने लगेंगे डिस्काउंट

ऐमेजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत 8 अक्टूबर से होने वाली है. प्राइम मेंबर्स को सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा, यानी वे बाकी यूजर्स से पहले डील्स का फायदा उठा सकेंगे. अगर आप फोन, लैपटॉप या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके काम आ सकती है.

Advertisement
X
Amazon Great Indian Festival 2026
Amazon Great Indian Festival 2026

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत 8 अक्टूबर से होने वाली है. लेकिन अगर आप ऐमेजॉन  प्राइम मेंबर हैं, तो इस सेल का मजा एक दिन पहले ही उठा सकते हैं. यानी आप अपनी पसंद के प्रोडक्ट्स और डील्स को बाकी लोगों से पहले खरीद सकते हैं.

 जिससे स्टॉक खत्म होने से पहले ही आपको अपना पसंदीदा सामान मिल सकता है. वहीं, नॉर्मल यूजर्स के लिए इस सेल की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी. आइए जानते हैं कि आप एक दिन पहले कैसे शॉपिंग कर सकते हैं और अर्ली एक्सेस का क्या फायदा मिलेगा.

कैसे कर सकते हैं एक दिन पहले शॉपिंग?

ऐमेजॉन  ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत 8 अक्टूबर से हो रही है. लेकिन जिन यूजर्स ने ऐमेजॉन  प्राइम मेंबरशिप ले रखी है, उन्हें इस सेल का 24 घंटे पहले अर्ली एक्सेस मिलेगा. यानी प्राइम मेंबर्स 7 अक्टूबर की रात 12:00 बजे से ही सेल में मिलने वाली डील्स को देख और खरीद सकते हैं.

इसका मतलब है कि अगर आपको किसी फोन, लैपटॉप, टीवी या दूसरे प्रोडक्ट पर अच्छी डील मिल रही है, तो आपको 8 अक्टूबर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. आप 7 अक्टूबर की रात से ही अपनी पसंद का सामान खरीद सकते हैं. ऐमेजॉन  की ओर से अर्ली एक्सेस की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Apple ने भारत के ऐप स्टोर से Bitchat हटाया, MeitY की मांग पर लिया गया एक्शन: जैक डोर्सी

अर्ली एक्सेस का क्या होगा फायदा?

अर्ली एक्सेस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको बाकी यूजर्स से पहले डील्स का एक्सेस मिल जाता है. सेल के दौरान कई पॉपुलर प्रोडक्ट्स पर अच्छा डिस्काउंट देखने को मिलता है और कुछ डील्स लिमिटेड स्टॉक के साथ आती हैं.

ऐसे में अगर आप किसी खास फोन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम या दूसरे प्रोडक्ट को खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो अर्ली एक्सेस आपके काम आ सकता है. आप बाकी लोगों से पहले अपनी पसंद का प्रोडक्ट खरीद सकते हैं और स्टॉक खत्म होने की टेंशन भी कम हो जाती है.

किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसकी कीमत और ऑफर को जरूर चेक कर लें. कई बार सेल के दौरान अलग-अलग बैंक ऑफर, एक्सचेंज ऑफर और कूपन भी मिलते हैं. ऐसे में डील फाइनल करने से पहले सभी ऑफर्स को चेक करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement