scorecardresearch
 

काउंटडाउन शुरू, Amazon-Flipkart पर लगेगा डिस्काउंट का मेला, होगी 80% तक की सेविंग

Amazon और Flipkart पर सेल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. दोनों ही प्लेटफॉर्म पर 8 अक्टूबर से सेल शुरू होने जा रही है. दोनों प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन से लेकर मोबाइल असेसरीज तक पर बंपर ऑफर देखने को मिलेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
Amazon और Flipkart पर सेल शूरू होने जा रही है. (Photo: AI Generated)
Amazon और Flipkart पर सेल शूरू होने जा रही है. (Photo: AI Generated)

सेल का इंतजार करने वाले लोगों का अब इंतजार खत्म होने जा रहा है. Amazon और Flipkart प्लेटफॉर्म पर अब सेल शुरू होने का काउंटडाउन शुरू हो चुकी है. अब कुछ घंटों के बाद सेल का आगाज हो जाएगा. स्मार्टफोन, गैजेट और ढेरों प्रोडक्ट पर बंपर ऑफर मिलने जा रहा है. 

Amazon India पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की शुरुआत होने जा रही है. यह सेल 8 अक्तूबर के साथ शुरू हो जाएगी. वहीं फ्लिपकार्ट पर ब्लैक और प्लस मेंबर्स के लिए 8 अक्तूबर से बिग बिलियन डेज की शुरुआत होने जा रही है. 

दोनों ही सेल के दौरान कई बंपर ऑफर्स, डील्स और डिस्काउंट आदि देखने को मिलेंगे. स्मार्टफोन, लाइफ स्टाइल, गैजेट और होम अप्लायंस आदि को सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है. यहां तक की लैपटॉप आदि खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सेल एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है. 

iPhone 17 पर बंपर ऑफर 

Flipkart Sale के दौरान iPhone 17 को 79,999 रुपये में लिस्ट किया है, जिसमें सभी ऑफर्स को शामिल किया है. iPhone 17 को सितंबर 2025 में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 82,999 रुपये थी. इस साल कंपनी ने सितंबर में इसकी कीमत में इजाफा करते हुए 99,900 रुपये कर दी है.  सेल के समय इस हैंडसेट को सिर्फ 79,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: साल भर में मार्केट से गायब हो गए 10000 रुपये वाले 5G स्मार्टफोन्स! कीमतें बढ़ कर हो गईं डबल, AI जिम्मेदार या कंपनियां?

Samsung Galaxy S25 Ultra पर ऑफर 

Amazon Sale के दौरान स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर मिलेगा, जिसमें से एक डील सैमसंग के फ्लैगशिप ग्रेड के स्मार्टफोन पर है. इस स्मार्टफोन का नाम  Samsung Galaxy S25 Ultra 5G है, जिसको को सेल के दौरान 84,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. हालांकि अभी ये Amazon India पर 99,999 रुपये में लिस्ट है. बीते साल इसको 1,29,900 रुपये में लॉन्च किया था. 

दोनों ही सेल के दौरान मोबाइल असेसरीज को बेहद ही सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. सेल के दौरान मोबाइल चार्जर, पावर बैंक, TWS और चार्जिंग केबल आदि को सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Flipkart BBD सेल में सस्ते होंगे ये 3 धांसू स्मार्टफोन, मौका शानदार

दोनों सेल में बैंक ऑफर 

Amazon और Flipkart सेल के दौरान बैंक ऑफर मिल रहा है. दोनों ही प्लेटफॉर्म पर बैंक ऑफर के तहत मैक्सिमम 10 परसेंट तक का डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement