Airtel Postpaid Plans Hike: Airtel यूजर्स के लिए जरूरी खबर है. कंपनी ने अपने पोस्टपेड प्लान महंगे कर दिए हैं. अब Airtel पोस्टपेड कस्टमर्स को हर महीने ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. यानी सालभर में बिल पर ₹600 का अतिरिक्त एक्स्ट्रा पड़ेगा. कंपनी ने जैसे ही प्लान्स महंगे किए वैसे ही शेयर्स बढ़ गए और कंपनी को सीधा फायदा हुआ. लेकिन यूजर्स पर एक नया बोझ बढ़ गया.
हालांकि, इस बढ़ी हुई कीमत के साथ कंपनी ने एक बड़ा फायदा भी जोड़ा है. अब हर पोस्टपेड प्लान के साथ साल में एक बार फ्री इंटरनेशनल रोमिंग मिलेगी. नए प्लान 8 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे. इंटरनेशनल रोमिंग वाला फायदा भले ही मिल रहा है, लेकिन काफी कम ही लोग इंटरनेशनल ट्रैवल करते हैं. पीएम मोदी ने भी अपील की थी कि लोगों को इंटरनेशनल ट्रैवल से बचना चाहिए.
Airtel ने क्यों बढ़ाए पोस्टपेड प्लान के दाम?
Airtel ने अपने पोस्टपेड प्लान की कीमतों में ₹50 की बढ़ोतरी की है. इसके साथ कंपनी ने अपने पोस्टपेड प्लान को नए फायदे के साथ पेश किया है. सबसे बड़ा बदलाव इंटरनेशनल रोमिंग को लेकर है. Airtel अब अपने सभी नए पोस्टपेड प्लान में साल में एक इंटरनेशनल ट्रिप के लिए फ्री रोमिंग दे रहा है. कंपनी के मुताबिक इस रोमिंग बेनिफिट की कीमत करीब ₹2,000 है.
यह भी पढ़ें: एयरटेल का सबसे सस्ता मंथली अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा प्लान
यानी सीधी भाषा में समझें तो Airtel ने आपका मासिक बिल बढ़ा दिया है, लेकिन बदले में ऐसा फायदा दिया है जो खासतौर पर विदेश जाने वाले लोगों के लिए काम का हो सकता है. अगर आप साल में एक बार विदेश जाते हैं, तो यह ऑफर आपके लिए ₹50 की मासिक बढ़ोतरी को कुछ हद तक सही ठहरा सकता है. लेकिन अगर आप विदेश नहीं जाते, तो आपके लिए यह बदलाव सीधा महंगा पड़ सकता है.
अब Airtel का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान कितने का है?
Airtel का नया पोस्टपेड प्लान अब ₹499 से शुरू होगा. यह एक शख्स के लिए है और इसमें अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के साथ स्पैम और फ्रॉड से सुरक्षा जैसे फीचर मिलते हैं. इसके अलावा इसमें Xstream Play Premium और Google One जैसे फायदे भी शामिल हैं.
फैमिली पोस्टपेड यूजर्स के लिए ₹749 का प्लान दो सिम के साथ आता है. ₹1,049 वाले प्लान में तीन सिम, ₹1,249 और ₹1,449 वाले प्लान में चार सिम और ₹1,799 वाले प्लान में पांच सिम शामिल हैं. अलग-अलग प्लान में Amazon Prime, JioHotstar, Apple Music, Apple iCloud+, Netflix और Xstream Play Premium जैसे सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं.
हर सिम को मिलेगा फ्री इंटरनेशनल रोमिंग
Airtel का सबसे बड़ा दांव इंटरनेशनल रोमिंग पर है. नए प्लान में हर सिम को साल में एक बार पांच दिन का फ्री इंटरनेशनल रोमिंग पैक मिलेगा. इसमें 5GB मोबाइल डेटा, 60 मिनट की कॉलिंग, 25 आउटगोइंग SMS और इनकमिंग SMS फ्री होंगे.
यह भी पढ़ें: डेली 1GB डेटा वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, इतनी है एयरटेल रिचार्ज की कीमत
इसकी सबसे खास बात यह है कि यूजर को इसे तुरंत एक्टिवेट करने की जरूरत नहीं होगी. विदेश यात्रा के समय अपनी जरूरत के हिसाब से पांच दिन वाला पैक एक्टिवेट किया जा सकता है. यानी अगर आपने अक्टूबर में प्लान लिया और दिसंबर में विदेश जा रहे हैं, तो उस समय इस बेनिफिट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
फैमिली पोस्टपेड प्लान लेने वालों के लिए यह फायदा और बड़ा है. कंपनी के मुताबिक परिवार के प्लान में शामिल हर सिम को साल में एक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ट्रिप मिलेगी. यानी अगर एक परिवार में चार सिम हैं, तो चारों लोग इस बेनिफिट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
पुराने Airtel पोस्टपेड ग्राहकों का क्या होगा?
यह बदलाव सिर्फ नए ग्राहकों के लिए ही नहीं है. Airtel के मुताबिक मौजूदा ग्राहक भी नए पोस्टपेड प्लान पर अपग्रेड कर सकते हैं. इसके लिए Airtel App या नजदीकी Airtel स्टोर का इस्तेमाल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Jio का खास रिचार्ज, मिलेगा 200GB डेटा और 90 दिन की वैलिडिटी
रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा पोस्टपेड ग्राहकों को एक महीने के भीतर ज्यादा कीमत वाले प्लान में शिफ्ट किया जा सकता है. इसलिए पुराने Airtel पोस्टपेड यूजर्स को आने वाले बिल पर नजर रखनी चाहिए और यह देखना चाहिए कि उनका प्लान किस कीमत पर चला गया है.