scorecardresearch
 
Advertisement
टेक न्यूज़

ये है सबसे सस्ता सोलर, छत को धूप से बचाएगा और चलाएगा घर का AC, कूलर और फैन

Solar system price
  • 1/7

घर में लगवाना है सोलर पैनल 

घर के बिजली बिल में राहत पाना चाहते हैं और सोलर पैनल लगवाने का सोच रहे हैं. सबसे पहले जान लेते हैं कि सोलर सिस्टम क्या है, कितने टाइप में आते हैं और कैसे काम करते हैं. (Photo: ITG)

three type of solar system
  • 2/7

तीन टाइप के सोलर सिस्टम 

आमतौर पर सोलर सिस्टम मुख्यतः तीन टाइप के आते हैं. पहला ऑन ग्रिड, दूसरा ऑफ ग्रिड और तीसरा हाइब्रिड सोलर सिस्टम है. तीनों के अलग-अलग फायदे हैं. (Photo: Unsplash)

Which solar system best
  • 3/7

कौन है सबसे सस्ता सोलर सिस्टम? 

मार्केट में सबसे सस्ता ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम है. ये सिस्टम सीधा स्थानीय बिजली ग्रिड सिस्टम से कनेक्ट होता है. इसमें किसी भी बैटरी बैकअप की जरूरत नहीं होती है, जिसकी वजह से महंगी बैटरी खरीदनी नहीं पड़ती है. (Photo: Unsplash)

Advertisement
Solar panel inverter system
  • 4/7

DC करंट को इन्वर्टर के जरिए बदला जाता है

सोलर पैनल से जनरेट होने वाली बिजली DC फॉर्मेट में तैयार होती है, जो इन्वर्टर में जाकर AC में कन्वर्ट होती है. इसके बाद बिजली को घरेलू डिवाइस तक पहुंचाया जाता है और बचे हुए करंट को नेट मीटरिंग के जरिए ग्रिड में सप्लाई किया जाता है. (Photo: Unsplash)

Solar System
  • 5/7

ग्रिड में जाने वाली बिजली का मिलेगा पैसा 

सोलर पैनल से जनरेट होने वाला करंट अगर ग्रिड में जाता है तो स्थानीय बिजली प्रोवाइडर कंपनी या कॉर्पोरेशन उसके बदले आपको रुपये देती है. प्रति यूनिट का चार्ज अलग-अलग जगाहों पर अलग-अलग होता है. (Photo: Unsplash)

Roof solar system
  • 6/7

सोलर लगवाने के लिए मिलेगी सब्सिडी

सोलर पैनल घर पर लगवाने के लिए सरकार लोगों को प्रोत्साहित कर रही है. भारत सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना है, जिसके तहत रजिस्ट्रेशन कराकर सोलर लगवाने वालों को सरकार सब्सिडी प्रोवाइड कराती है. (Photo: ITG)
 

solar panel
  • 7/7

घर की छत पर लगाएं सोलर पैनल 

सोलर पैनल को घर की छत पर आसानी से लगवा सकते हैं. दिन की रोशनी में ये बिजली जनरेट करते हैं. रात के समय बैटरी या ग्रिड का यूज करके AC, फैन आदि चला सकेंगे.  (Photo: Unsplash)

Advertisement
Advertisement