scorecardresearch
 
Advertisement
टेक न्यूज़

2,099 रुपये में ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर वाली स्मार्ट वॉच, जानें फीचर्स

Gionee Stylfit GSW7
  • 1/6

स्मार्टवॉच मार्केट काफी तेजी से बढ़ रही है. इस वजह से कई कंपनियां अपने नए अफोर्डेबल स्मार्टवॉच को बाजार में उतार रही है. अब इसमें Gionee का भी नाम जुड़ गया है. Gionee ने नई स्मार्टवॉच Gionee Stylfit GSW7 को 4,000 रुपये अंदर लॉन्च किया है. 

Gionee Stylfit GSW7
  • 2/6

Gionee Stylfit GSW7 स्मार्टवॉच अल्ट्रा-थीन डिजाइन के साथ आती है. इस डिजाइन की वजह से ये प्रीमियम स्मार्टवॉच की तरह दिखती है. इस स्मार्टवॉच में अच्छे डिजाइन के अलावा SpO2 मॉनिटर, सर्कुलर डिस्प्ले और ठीक-ठाक बैटरी लाइफ दी गई है. 
 

Gionee Stylfit GSW7
  • 3/6

Gionee Styfit GSW7 की कीमत और उपलब्धता 


Gionee Styfit GSW7 की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है. लॉन्च ऑफर के तौर पर कंपनी इसे सिर्फ 2,099 रुपये में बेचेगी. इसे Flipkart से सेल किया जाएगा. इसकी सेल 13 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसे teal ग्रीन, mimi पिंक और matte ब्लैक कलर ऑप्शन में उतारा गया है. 
 

Advertisement
Gionee Stylfit GSW7
  • 4/6

Gionee Styfit GSW7 के स्पेसिफिकेशन्स


Gionee Styfit GSW7 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये सर्कुलर स्मार्टवॉच है. इसमें 1.3-इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है. ये एक कलर डिस्प्ले है. ये ब्लड ऑक्सीजन लेवल मापने के ऑप्शन के साथ आती है. इसके अलावा इसमें 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर भी दिया गया है. 
 

Gionee Stylfit GSW7
  • 5/6

Gionee Stylfit GSW7 में कई फीटनेस ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं. इसमें वॉक, रन, साइकलिंग, बैंडमिटन जैसे कई मोड्स दिए गए हैं. इस वॉच में सिंगल साइड बटन दिया गया है. इससे UI को नेविगेट कर सकते हैं. 
 

Gionee Stylfit GSW7
  • 6/6

Gionee Stylfit GSW7 स्लीप ट्रैकिंग फीचर के साथ आती है. ये आपके स्लीप पैटर्न पर नजर रखती है. इसमें 130mAh की बैटरी दी गई है जिसको लेकर कंपनी दावा करती है ये सिंगल चार्ज पर 7 दिन तक साथ निभाती है. वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए इसमें IP67 रेटिंग दी गई है. इसमें Bluetooth 4.0 का सपोर्ट दिया गया है. 

Advertisement
Advertisement