चीनी टेक्नॉलोजी दिग्गज शाओमी अब भारत में अपने होम अप्लाइंस के साथ बाजार में है. कंपनी ने भारत में Mi Air Purifier 2 लॉन्च किया है. इसकी कीमत 9,999 रुपये है और इसकी बिक्री कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 32 सितंबर से शुरू होगी. हालांकि फ्लिपकार्ट पर यह 2 अक्टूबर से मिलना शुरू होगा.
हवा को प्यूरीफाई करने के लिए इसमें तीन लेयर का . इसके फिल्टर को लगभग 6 महीने पर बदलना होगा जिसकी कीमत 2,499 रुपये है. देखने में यह सिलिंड जैसा है जिसमें तीन लेयर वाले ये फिल्टर फिट किए गए हैं. इनमें PET Pre फिल्टर, EPA फिल्टर और ऐक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर दिया गया है.
यह एयर प्यूरिफायर कंपनी के खास सॉफ्टवेयर Mi Home app के जरिए कंट्रोल होता है. यह ऐप एंड्रॉयड और आईफोन में चल सकता है. यह वाई फाई से कनेक्ट हो कर एक से ज्यादा यूजर्स के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है. यानी सभी फैमिली मेंबर इसे कंट्रोल कर सकते हैं.
इसमें शाओमी के दिए गए हैं. पहला ऑटो, दूसरा नाइट और तीसरा मैनुअल है. खास बात यह है कि यह रियल टाइम एयर क्वालिटी को भी मोनिटर करता है और आपको तापमान और ह्यूमिडिटी के बारे में भी बताता है.
कंपनी के ऐप के जरिए इसके फैन की स्पीड को बढ़ाया या घटाया भी जा सकता है. इसके अलावा आप चाहें तो टाइमर लगा कर शेड्यूल भी कर सकते हैं.