व्हाट्सएप का नया वर्जन 2.12.10 आईफोन के लिए एक खास फीचर लेकर आया है. इस फीचर के जरिए अब नोटिफिकेशन से सीधे सेंडर को जवाब दिया जा सकता है.
उदाहरण के तौर पर अगर आपको किसी ने किया तो उसका नोटिफिकेशन स्क्रीन पर आता है जिसके बाद आपको व्हाट्सएप खोल कर रिप्लाई करना होता है. पर अब आपको व्हाट्सएप खोलने की कोई जरुरत नहीं है, नोटिफिकेशन में ही 'क्विक रिप्लाई' का ऑप्शन आएगा जिससे जरिए आप वहीं से संदेश का जवाब दे सकते हैं. 
इस अपडेट के साथ एक और नया फीचर आया है जिससे इनकमिंग कॉल का जवाब मैसेज से दिया जा सकता है.
यह फीचर फिलहाल iOS के नए वर्जन में उपलब्ध होगा.