scorecardresearch
 

Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
X
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

रॉयल एनफील्ड ने Interceptor 650 और Continental GT 650 को अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. 650 twins की कीमतों का भी खुलासा कर दिया गया है.

ऐपल के शुरुआती कंप्यूटर में से एक Apple 1 की नीलामी हो चुकी है. इसके लिए 375,000 डॉलर (2,72,26,875 रुपये) की बोली लगी है और इतने ही में इसे बेचा गया. 42 साल पुराना यह कंप्यूटर अब भी काम करता है और इसमें कोई बदलाव नहीं किए गए हैं. इस कंप्यूटर को 1976-77 में बनया गया था.

टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स का आधार डेटा डिलीट करें: जस्टिस चंद्रचूड़

Advertisement

आधार पर बड़ा फैसला सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया है. आधार को संवैधानिक नजरिए से वैध बताया गया है. फैसले में कहा गया है कि मोबाइल नंबर से आधार लिंक करना जरूरी नहीं है. किसी भी प्राइवेट सर्विस के लिए आधार अनिवार्य नहीं होगा. बैंक अकाउंट भी बिना आधार दिए खोले जा सकेंगे, लेकिन इसके लिए पैन कार्ड जरूरी होगा. पैन कार्ड को आधार से जोड़ना अनिवार्य है.

भारत में लॉन्च हुआ Vivo V9 Pro, जानें फीचर्स और कीमत

चीनी स्मार्टफोन मेकर वीवो ने भारत में Vivo V9 Pro लॉन्च किया है. कंपनी ने मार्च में Vivo V9 लॉन्च किया था और अब कंपनी ने इसका अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किया है. इसके बाद कंपनी ने Vivo V9 का यूथ एडिशन भी लॉन्च किया. Vivo V9 Pro में V9 के मुकाबले कुछ बदलाव किए गए हैं.

इटालियन सुपरबाइक मेकर Ducati ने भारत में अपनी नई बाइक 959 Panigale Corse को लॉन्च कर दिया है.

Advertisement
Advertisement