scorecardresearch
 

Tech Wrap: यहां जानें बुधवार की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
X
Top Tech News Of The Day
Top Tech News Of The Day

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

WhatsApp के बाद अब फेसबुक ने वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की साझेदारी में मैसेंजर में Covid-19 चैटबॉट को लॉन्च किया है. मैसेंजर में WHO चैटबॉट Covid-19 से जुड़े अपडेट देगा. साथ ही यहां भ्रामक जानकारियों को भी दूर किया जाएगा. आपको बता दें फेसबुक मैसेंजर के 1.3 बिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं.

Google ने कोरोना महामारी से हो रहे नुकसान को देखते हुए लोकल न्यूजरूम्स को सपोर्ट करने का ऐलान किया है. गूगल न्यूज इनिशिएटिव के तहत कंपनी संस्थानों को ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पैसे देगी.

फूड डिलिवरी सर्विस Zomato ने कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए एक नए फीचर की शुरुआत की है. इसके तहत ऑर्डर करने वाले यूजर को ऐप में ये दिखाया जाएगा कि फूड डिलिवर करने वाले शख्स का बॉडी टेंप्रेचर कितना है.

Advertisement

एक तरफ जहां पुरी दुनिया में कोरोना को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, वहीं ऐसा लग रहा है कि चीन में स्थितियां सामान्य हो रही हैं. इसी वजह से कई तरह के प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग वहां की जा रही हैं. इस बार शाओमी ने अपने रेडमी ब्रांड के तहत एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है. Redmi Airdots S ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स को चीन में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत CNY 100 (लगभग 1,100 रुपये) रखी गई है. इसे चीन में कंपनी के ई-स्टोर में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है.

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi भारत में कम कीमत में फ्लैगशिप लेवल स्मार्टफोन बेचने के लिए जानी जाती है. लेकिन अब शायद स्थिति बदल सकती है. शाओमी भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में नंबर-1 कंपनी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement