scorecardresearch
 

Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
X
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

वोडाफोन ने जियो से मुकाबले में एक नया प्रीपेड पैक लॉन्च किया है. कंपनी के इस नए प्लान की कीमत 279 रुपये की है. इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ लंबी वैलिडिटी का फायदा मिलेगा. इसके अलावा ग्राहकों को कुछ डेटा का भी लाभ दिया जाएगा.

फोर्ड ने भारत में नई अपग्रेडेड Aspire को लॉन्च कर दिया है. नई फोर्ड Aspire की शुरुआती कीमत 5.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है. नई कार में सामने के हिस्से को खासतौर पर अपडेट किया गया है.

ट्रांजिशन होल्डिंग के स्वामित्व वाले Tecno मोबाइल्स ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Tecno Camon Iclick2 को लॉन्च कर दिया है. Camon AI सीरीज में ये ब्रांड की ओर से चौथा स्मार्टफोन है. इससे पहले कंपनी ने Tecno Camon iAir2+, Camon i2 और Camon i2X को लॉन्च किया था.

Advertisement

TVS मोटर कंपनी ने भारत में अपने नए Jupiter Grande स्पेशल एडिशन स्कूटर को लॉन्च कर दिया है. टॉप-स्पेसिफिकेशन वाला TVS Jupiter Grande स्कूटर दो वर्जन- ड्रम और डिस्क में उपलब्ध रहेगा. इनकी कीमत क्रमश: 55,936 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) और 59,648 रुपये (एक्सशोरूम, दिल्ली) रखी गई है.

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप को 1.5 अरब से ज्यादा लोग दुनिया भर में यूज करते हैं. ऐप का एक नया फीचर हो या फिर खामी इससे करोड़ों यूजर्स प्रभावित होते हैं. वॉट्सऐप हाईजैक करने का एक नया तरीका सामने आया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement