scorecardresearch
 

मिस किए FB के वीडियो, इस ऐप के जरिए टीवी पर दिखेंगे...

फेसबुक एक नया सेटअप बॉक्स ऐप लॉन्च करने जा रहा है जिससे फेसबुक वीडियोज को अब टीवी पर देखा जा सकेगा.

Advertisement
X
फेसबुक लाएगा एक नया सेटअप बॉक्स ऐप
फेसबुक लाएगा एक नया सेटअप बॉक्स ऐप

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक जल्द ही आपके TV स्क्रीन पर आने वाली है. फेसबुक की तरफ से अब ये जानकारी साफ हो गई है कि कंपनी वीडियो को ध्यान में रखकर एक सेटअप बॉक्स ऐप बना रही है. इसके जरिए यूजर्स उन फेसबुक वीडियोज को देख पाएंगे जो उन्होंने मोबाइल या कंम्प्यूटर पर से पहले से ही सेव किए हुए हैं.


खबरों के मुताबिक ये ऐप अभी करेगा. संभव है कि ऐपल टीवी और अमेजन फायर टीवी पर ही देखने को मिले.

फेसबुक ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फेसबुक पर लाखों वीडियोज रोज पोस्ट होते हैं जिन्हें काम के बीच देखना संभव नहीं हो पाता. ऐसे में नए सेटअप बॉक्स ऐप से यूजर्स सेव किए गए वीडियोज को अपना समय निकालकर बड़े स्क्रीन पर देख सकते हैं. कंपनी अपने खुद के कंटेट बनाने के लिए भी प्रयासरत है. फिलहाल इसमें कोई भी विज्ञापन नहीं दिखाया जाएगा.

Advertisement


रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसबुक वीडियो स्ट्रीमिंग को जेनेरेट करने की कोशिश में है.

इस ऐप से फेसबुक के सारे वीडियो को एक जगह पर देखा जा सकेगा. जो अभी तक साइट के न्यूजफीड का हिस्सा है. इस वीडियो ऐप के जरिए फेसबुक ट्रेडिशनल TV की तरह पैसा कमाना चाहेगा.


रिपोर्ट्स के अनुसार, फेसबुक यू-ट्यूब की दुनिया में जा रहा है जो कई सेटअप बॉक्स प्लेटफॉर्म पर पहले से मौजूद है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement