फेसबुक और इसके सीईओ मार्क जकरबर्ग लगातार सवालों के घेरे में हैं और इसकी वजह डेटा लीक है. इसके लिए कैंब्रिज एनालिटिका को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है कि उसने डेटा का गलत इस्तेमाल किया है. फेसबुक पर थर्ड पार्टी ऐप्स की भरमार है जिसे आप फेसबुक लॉग इन डीटेल्स से यूज कर सकते हैं और इसी के साथ उन ऐप को आप इस बात की भी इजाजत दे देते हैं कि वो आपका डेटा चाहे जैसे यूज कर ले.
फेसबुक ने अब थर्ड पार्टी ऐप्स को हटाने के लिए एक नए फीचर की शुरुआत की है. ऐप हटाने का फीचर पहले भी था, लेकिन अब कंपनी बल्क ऐप हटाने का फीचर लाया है यानी आप एक बार कई ऐप्स को फेसबुक से हटा सकते हैं. फेसबुक से ऐप हटाने के मदलब आपने उस ऐप के साथ अपना फेसबुक पर्सनल डेटा शेयर करना बंद कर दिया है.
थर्ड पार्टी ऐप्स को फेसबुक से बल्क में हटाने के लिए . यहां ऐप का ऑप्शन दिखेगा जहां क्लिक करते ही आपको वो ऐप्स दिखेंगे जिन्हें आपने अपने फेसबुक के साथ लिंक किया है. आप शायद ऐप्स की लिस्ट देख कर हैरान हो सकते हैं, क्योंकि कई बार यूजर्स अनजाने में ही ऐप्स को परमिशन दे देते हैं. बहरहाल यहां से एक साथ कई ऐप्स सेलेक्ट कर सकते हैं. सेलेक्ट करने के बाद आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप उन ऐप्स द्वारा फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट, फोटोज और वीडियोज को डिलीट करें या नहीं.
अगर आप फेसबुक से थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट को हटाते हैं तो यहां एक एक मैसेज दिखता है. इसमें कहा गया है कि अगर आप ऐप्स को हटाते हैं तो वो खुद के पास से आपका अकाउंट और ऐक्टिविटी डिलीट कर सकते हैं. इसके साथ ही वो ऐप्स फेसबुक से आपकी जानकारी मांगने के लिए रिक्वेस्ट भी नहीं कर सकते हैं, लेकिन उनके पास वो जानकारियां रहेंगी जो आपने पहले शेयर किया था.