scorecardresearch
 

जल्द कर पाएंगे आधार से डिजिटल पेमेंट

आधार से होगा डिजिटल पेमेंट, भुगतान की शुरुआत अंगूठे के निशान से होगी...

Advertisement
X
आधार आधारित डिजिटल भुगतान व्यवस्था शीघ्र
आधार आधारित डिजिटल भुगतान व्यवस्था शीघ्र

बड़े नोटों की नोटबंदी के बाद और डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा देने के साथ सरकार जल्द ही आधार कार्ड आधारित एक नई डिजिटल भुगतान व्यवस्था को आम आदमी के लिए शुरू करने जा रही है. संचार और प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

विदेश मंत्रालय और आब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित वार्षिक 'रायसीना डायलॉग' के दूसरे संस्करण के दौरान अपने संबोधन में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस विशेष भुगतान की शुरुआत से होगी. इसका सत्यापन आम आदमी के आधार कार्ड के जरिए होगा.


मंत्री ने पुष्टि की कि देश में करीब 99 फीसदी वयस्क नागरिकों का आधार पंजीकरण हो चुका है.


प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि गरीब और कमजोर लोगों को सशक्त बनाने का जरिया बने.


Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement