प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बच्ची का वीडियो साझा किया है, जिसमें वह कन्नड़ भाषा में भगवान गणेश की स्तुति करती सुनाई दे रही है. इस वीडियो में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव भी नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी ने दीपावली के माहौल में राम और सरयू के आगमन का जिक्र करते हुए इसे पावन और दिव्य बताया. सूर्यकुमार हाल ही में अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री से मिले थे.