scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर, AAP और बीजेपी में वार-पलटवार

दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर, AAP और बीजेपी में वार-पलटवार

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता लगातार बेहद खराब बनी हुई है. कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 400 के आंकड़े को पार कर चुका है, जिससे आम लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है. इस गंभीर स्थिति पर सुप्रीम कोर्ट ने भी गहरी चिंता व्यक्त की है. सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि सड़कों पर बढ़ती गाड़ियों की संख्या और ट्रैफिक जाम प्रदूषण की एक मुख्य वजह हैं. त्योहारों के दौरान उपहार देने के नाम पर सड़कों पर चलने वाली भारी गाड़ियों और लग्जरी वाहनों के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए गए.

Advertisement
Advertisement