scorecardresearch
 

12GB रैम वाला Vivo का नया स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo iQoo गेमिंग स्मार्टफोन है जिसके टॉप वेरिएंट में 12GB रैम है. कूलिंग के लिए इसमें खास फीचर्स दिए गए हैं.

Advertisement
X
Vivo iQoo
Vivo iQoo

लगभग सभी चीनी स्मार्टफोन मेकर अपनी सबसिडरी लॉन्च कर रही हैं. ओपो – रियलमी,  शाओमी – रेडमी, हुआवे – ऑनर, शाओमी – पोको. इसी तरह अब वीवो ने iQoo पेश किया है, इसके साथ ही कंपनी ने पहला गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. ये हाई एंड स्मार्टफोन है और इसमें क्वॉल्कॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर – Snapdrgon 855 दिया गया है.

इस स्मार्टफोन की कीमत 2,899 युआन (लगभग 31,700 रुपये) है. इस कीमत पर 6GB रैम और 128GB इंटर्नल मेमोरी वेरिएंट मिलेगा. दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 256GB की इंटर्नल स्टोरेज है. इसकी कीमत 3,298 युआन (34,900 रुपये) है. तीसरे वेरिएंट में 12GB रैम के साथ 256GB की इंटर्नल मेमोरी दी गई है और इसकी कीमत 4,298 युआन (लगभग 45,500 रुपये) है.

इस स्मार्टफोन में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है और दावा किया है कि इसे सिर्फ 15 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है.

Advertisement

Vivo iQoo में 6.41 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है. ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 855 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें Android 9.0 Pie बेस्ड Funtouch OS 9 दिया गया है. डिस्प्ले में वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है. गेमिंग के लिए खास तौर पर बनाए गए इस स्मार्टफोन में कंपनी ने मल्टी टर्बो फीचर्स दिए हैं.

खास फीचर्स की बात करें तो इसमें सेंटर टर्बो, कूलिंग टर्बो, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टर्बो जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसे गेमिंग के दौरान एनेबल कर सकते हैं. कंपनी का दावा है कि इसमें वीवो वेपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो 12 डिग्री तक तापमान कम करता है. इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. 

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. एक लेंस 13 मेगापिक्सल का है और इसमें Sony IMX263 सेंसर है. एक वाइड एंगल लेंस दिया गया है. दूसरा 12 मेगापिक्सल का है, जबकि तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 

कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल सिम ऑप्शन सहित 4G LTE, WiFI, USB Type C पोर्ट दिए गए हैं. बैटरी 4,000mAh की है और ये फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Advertisement

भारत में ये स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है. आम तौर पर भारतीय मार्केट में गेमिंग स्मार्टफोन का चलन कम है, इसलिए कंपनियां इस तरह से स्मार्टफोन यहां लेट से लॉन्च करती हैं.

Advertisement
Advertisement