scorecardresearch
 

ये हैं Airtel के डेटा प्रीपेड प्लान्स, जानें इनमें आपको क्या मिलेगा?

अगर आप एयरटेल यूजर्स हैं और डेटा पैक्स का इस्तेमाल करते हैं तो हम यहां आपको कंपनी के चार डेटा प्रीपेड प्लान्स की जानकारी यहां दे रहे हैं.

Advertisement
X
Photo For Representation
Photo For Representation

भारती एयरटेल ने हाल फिलहाल में अपनी मार्केट स्ट्रेटजी में काफी बदलाव किया है. जियो की एंट्री के बाद से एयरटेल ने अपने डेटा टैरिफ में भी बदलाव किया है. एयरटेल के प्रीपेड पोर्टफोलियो पर नजर डालें तो यहां आपको कई स्मार्ट रिचार्ज प्लान्स, टॉक टाइम प्लान्स, ISD पैक्स और कई कॉम्बो प्लान्स हैं. हम यहां आपको कुछ डेटा प्लान्स की जानकारी यहां दे रहे हैं.

28 रुपये वाला प्लान:

इस 28 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 500MB डेटा दिया जाता है. कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की रखी है. ऐसे में आप ये मान सकते हैं ये प्लान फीचर फोन यूजर्स या ऐसे ग्राहकों के लिए है, जो महीने में बेहद कम डेटा उपयोग में लाते हैं. इसे किसी दूसरे प्रीपेड प्लान के साथ डेटा बू्स्टर के तौर पर भी यूज किया जा सकता है.

Advertisement

48 रुपये वाला प्लान:

48 रुपये वाला ये प्रीपेड डेटा पैक 28 रुपये वाले प्लान की तुलना में केवल थोड़ा सा महंगा है. लेकिन इसमें 3GB डेटा मिलता है. इस प्लान की भी वैलिडिटी 28 दिनों की ही है. ऐसे में ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेहतर है जो थोड़ा ज्यादा डेटा चाहते हैं. हालांकि इसके लिए कीमत भी थोड़ी ज्यादा चुकानी होगी.  

92 रुपये वाला प्लान:

ये प्लान थोड़ा अलग है, इसमें 7 दिनों की वैलिडिटी के दौरान 6GB डेटा दिया जाता है. ये प्लान उन लोगों के लिए ज्यादा बेहतर है, जो एक दिन में 600MB से भी ज्यादा डेटा यूज करते हैं. यानी इसे वीडियो देखने और सोशल मीडिया के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

98 रुपये वाला प्लान:

अंत में एयरटेल के डेटा प्रीपेड पोर्टफोलियो के सबसे महंगे प्लान यानी 98 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 6GB डेटा दिया जाता है. हालांकि इसकी वैलिडिटी भी 28 दिनों की ही है. ये उन ग्राहकों के लिए बेहतर है, जिन्हें कभी अपने मौजूदा प्लान्स के साथ एडिशनल डेटा की जरुरत पड़ती है.

Advertisement
Advertisement