बॉलीवुड के किंग माने जाने वाले शाहरुख खान इन दिनों ऑग्मेंटेड रियलिटी मोबाइल गेम पोकेमॉन गो खेलने में मशरूफ हैं. इस गेम के लिए उनके दीवानेपन का अंदाजा उनके फेसबुक स्टैटस से लगाया जा सकता है.
उन्होंने फेसबुक स्टैटस में में लिखा है, 'मैं काफी अयोग्य, नीरस और तन्हा महसूस कर रहा हूं. रोड पर 45 मिनट हो गए लेकिन एक भी पोकेमॉन पास नहीं आया. हालात यह है कि Pidegey और Rattata तक नहीं मिले'
यहां आपको बताना जरूरी है कि Pidgey और Rattata आमतौर पर हर जगह मिल जाते हैं.
गौरतलब है कि हाल ही में लॉन्च हुआ यह पॉपुलर हो गया है. दुनिया भर में लोगों पर इसका खुमार सर चढ़ कर बोल रहा है. अब तक कई लोगों का एक्सिडेंट भी इसे खेलने के चक्कर में हो गया है. कंपनी दिन दुनी रात चौगनी तरक्की कर रही है.
इस गेम की सफलता को देखते हुए इस गेम के डेवलपर यानी नियैंटिक लैब ने से जुड़े वियरेबल लॉन्च करने का ऐलान किया है. हालांकि इसे आने में कुछ समय है.