scorecardresearch
 
इस देश में मिलती है दुनिया की सबसे तेज मोबाइल इंटरनेट सर्विस

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रॉडबैंड की स्पीड की जांच करने वाली एजेंसी Ookla के अनुसार, नॉर्वे दुनिया में सबसे तेज मोबाइल इंटरनेट सेवा प्रदान करता है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मात्र 13 महीने के अंदर नॉर्वे मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में 11वें पायदान से उछलकर टॉप पर पहुंच चुका है.

Advertisement
X
फोटो क्रेडिट- आज तक, टेक

Ookla ने इंटरनेट की स्पीड मापने के लिए 'स्पीडटेस्ट डॉट नेट' ऐप तैयार किया है, जिसकी मदद से यूजर्स कभी भी अपनी टेस्ट कर सकते हैं. स्पीडटेस्ट डॉट नेट से मिले आंकड़ों के मुताबिक, नॉर्वे में मोबाइल फोन पर इंटरनेट की औसत स्पीड में बीते एक साल में 69 फीसदी की तेजी आई है और यह इस समय 52.6 Mbps है.

नॉर्वे की शीर्ष दूरसंचार सेवा प्रदाता 'टेलीनॉर' ने पिछले साल सितंबर में व्यक्तिगत तौर पर इस्तेमाल होने वाले इंटरनेट की स्पीड बढ़ा दी थी. नॉर्वे में टेलीनॉर सहित कुल तीन ऐसी दूरसंचार कंपनियां हैं, जिन्होंने अपना स्थापित किया है.

Advertisement

हाल के वर्षों में टेलीनॉर के अलावा शेष दो कंपनियों, टेलिया और आइस डॉट नेट ने भी अपने 4G नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए काफी निवेश किया है. पिछले महीने के आखिर में टेलीनॉर के नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड 58.6 Mbps थी, जबकि टेलिया के नेटवर्क पर 45.9 Mbps. दुनिया में सबसे तेज मोबाइल इंटरनेट सेवा के मामले में नीदरलैंड्स दूसरे और हंगरी तीसरे नंबर पर है.

Advertisement
Advertisement