हाल ही में लॉन्च हुआ दमदार खूबियों वाला Moto X Play देश में काफी पसंद किया जा रहा है. इससे उत्साहित होकर मोटोरोला अपना हाई एंड फ्लैग्शिप
स्मार्टफोन Moto X Style भी भारत में जल्द पेश करने की प्लानिंग में है.
मोटोरोला ने ट्वीट किया है कि Moto X Style बस कुछ ही दिनों में भारतीय बाजार में दस्तक देगा. हालांकि इसके लिए अभी किसी खास तारीख का ऐलान नहीं किया गया है.
किसके साथ होगी टक्कर
Moto X Style आने वाले वक्त में OnePlus 2 को कड़ी टक्कर दे सकता है. इस फोन में 2K स्क्रीन और साथ ही जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए 6 कोर का हाई एंड प्रोसेसर जैसे फीचर्स हैं. गौरतलब है कि ने इस फोन के लिए मार्शमैलो अपडेट की भी घोषणा कर दी है.
यह स्मार्टफोन अमेरिकी बाजार के लिए अगस्त में ही लॉन्च हो चुका है जहां इसकी कीमत $399 (26,000 रुपये) रखी गई है. भारत में इसकी कीमत क्या होगी, इसके आंकड़े स्पष्ट न होने की वजह से फिलहाल फोन के लॉन्च का इंतजार करना होगा.
फीचर्स
Get ready to live life to the fullest & party in 15 minutes flat with the Moto X Style. Coming very soon!
— Motorola India (@MotorolaIndia)