घरेलू हैंडसेट निर्माता इंटेक्स टेक्नोलॉजी ने शुक्रवार को अपना नया बजट स्मार्टफोन 'Aqua Trend Lite' लॉन्च किया जिसकी ऑडियो क्वालिटी जबरदस्त है. इसमें हाई ग्रेड साउंड टेक्निक का प्रयोग किया गया है (1.5 W डायनेमिक टाइप). इसकी कीमत 5,690 रुपये रखी गई है.
इंटेक्स टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर और बिजनेस हेड निधि मार्कंडे ने एक बयान में कहा, 'इस डिवाइस में पहली बार फीचर्स लाया गया है, जो म्यूजिक का आनंद बढ़ा देता है और स्पष्ट आवाज सुनाता है.'
'एक्वा ट्रेंड लाइट' स्मार्टफोन में 5 इंच का डिस्प्ले है और यह 1.25GHz क्वॉड कोर प्रोसेसर से चलता है. इसमें एक GB रैम और 8GB रोम है और इसकी मेमोरी को 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इसमें के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. साथ इसकी बैटरी 2600mAh की है. नए स्मार्टफोन में नया MiFon सिक्योरिटी फीचर भी दिया गया है.