scorecardresearch
 
दमदार बैटरी और तीन कैमरे वाला स्मार्टफोन 7,999 रुपये में लॉन्च

ट्रांजिसन होल्डिंग्स के स्वामित्व वाले ऑनलाइन स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने बुधवार को भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Infinix Hot 6 Pro को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपये (MOP) रखी है. हफ्तेभर के अंदर इस स्मार्टफोन को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. ग्राहक इसे एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे. ग्राहकों को ये स्मार्टफोन सैंडस्टोन ब्लैक, मैजिक गोल्ड और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

Advertisement
X
Infinix Hot 6 Pro

Infinix Hot 6 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला Infinix Hot 6 Pro एंड्रॉयड ओरियो बेस्ड XOS 3.2 पर चलता है. इस स्मार्टफोन में 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ 5.99-इंच HD+ (720x1440 पिक्सल) फुलव्यू LCD डिस्प्ले दिया गया है. इसमें और Adreno 308 GPU के साथ क्वॉड-कोर 64-बीट क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर मौजूद है.

Advertisement

फोटोग्राफी के सेक्शन की बात करें तो Hot 6 Pro के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का है वहीं दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है. दोनों के साथ डुअल LED फ्लैश भी दिया गया है. वहीं इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है. इसका अपर्चर f/2.0 का है. इस स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक के लिए भी काम करता है.

कनेक्टिविटी के लिहाज से इस स्मार्टफोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.1, OTG के साथ माइक्रो-USB, FM रेडियो, और एक 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है. इसकी बैटरी की है. साथ ही आपको बता दें इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी 32GB की है जिसे कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement