scorecardresearch
 

8,200 में लॉन्च हुआ 200 घंटे का standby बैकअप वाला ये स्मार्टफोन

इसमें 1GHz quad-core MediaTek प्रोसेसर के साथ 3GB RAM दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 16 GB है जिसे microSD कार्ड लगा कर 64 GB तक बढ़ाया जा सकता है.

Advertisement
X
Coolpad
Coolpad

चीनी कंपनी Coolpad ने भारत में एक नया स्मार्टफोन Coolpad Note 5 Lite लॉन्च किया है. नाम से ही पता लग रहा है कि ये फोन सितम्बर में भारत में launch हुए Coolpad Note 5 का बेसिक वर्जन है. ये Smartphone भारत में मंगलवार, 21 मार्च से सिर्फ Amazon India पर उपलब्ध होगा. इसकी कीमत 8,199 रुपए है और ये गोल्ड और ग्रे कलर में मिलेगा.

5-inch HD डिस्प्ले के साथ इस स्मार्टफोन 2.5D curved glass दिया गया है. ये dual-SIM डिवाइस कंपनी के सिस्टम पर चलता है जो Android 6.0 Marshmallow पर आधारित है.

इसमें 1GHz quad-core MediaTek प्रोसेसर के साथ मेमोरी 16 GB है जिसे microSD कार्ड लगा कर 64 GB तक बढ़ाया जा सकता है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें dual-LED flash के साथ 13 MP रियर कैमरा दिया गया है. जबकि सेल्फी के लिए इसमें LED flash के साथ 8 MP का फ्रंट कैमरा भी है. इस स्मार्टफोन में 2500mAh की बैटरी है और कंपनी के दावे के मुताबिक ये 200 घंटों का standby बैकअप देती है.

Advertisement
Advertisement