जियो के आने के बाद से हर रोज टेलीकॉम कंपनियां नए नए ऑफर्स की पेशकश करते हैं ताकी बाजार में बने रहें. इसी बीच टेलीकॉम कंपनी एयरसेल ने अपने सभी प्रीपेड ग्राहकों के लिए फ्री इंटरनेट उपयोग की पेशकश की है. ये कंपनी का गुडनाइट ऑफर है.
यह सुविधा ग्राहकों को तक उपलब्ध होगी. यह सेवा हर सर्किल के लिए रहेगी. फ्री सर्विस के दौरान ग्राहक डाउनलोड भी शेड्यूल कर सकते हैं. ये ऑफर केवल 2 महीनों के लिए ही रहेगी. इस ऑफर के लिए कोई विशेष रिचार्ज करने की भी जरुरत नहीं है.
कंपनी ने बताया कि इसके माध्यम से एयरसेल के सभी ग्राहक बिना किसी शुल्क के वीडियो कंटेंट का लुत्फ उठा सकेंगे. इस मौके पर कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनुपम वासुदेव ने कहा कि भारत में स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग और मोबाइल इंटरनेट की बढती मांग को देखते हुए हम ग्राहकों को रुकावट के बिना इंटरनेट उपयोग की सुविधा प्रदान करना चाहते हैं.
एयरसेल गुडनाइट्स के साथ हमारा उद्देश्य एक ऐसी सेवा प्रदान करना है जो हमारे ग्राहकों को बिना कीमत इंटरनेट उपयोग करने में मदद करे और वह वीडियो, म्यूजिक, फिल्म और कंटेंट की अनोखी दुनिया का आनंद उठा सके. एयरसेल गुड नाइट ऑफर ए सक्रिय उपयोक्ताओं के लिए उपलब्ध है. एयरसेल ग्राहक 3G सर्किल में 3G और 2G डेटा और 2G सर्किलों में 2G डेटा का नि:शुल्क उपयोग कर सकेंगे. यह सेवा 2 महीने के लिए उपलब्ध होगी.