scorecardresearch
 

आप ने दिल्ली में टैलेंट ढूंढने के लिए लाया खास ऐप

सरकार का मानना है कि हर युवा में एक टैलेंट होता है और इसी मकसद से मोबाइल एप लॉन्च किया जा रहा है ताकि युवाओं के हुनर को पहचान दी जा सके. इस एप के ज़रिए ऐसे में डांस या गीत गाने वालों को मौका मिलेगा.

Advertisement
X
दिल्ली सरकार ने पेश किया है ऐप
दिल्ली सरकार ने पेश किया है ऐप

आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली के अलग अलग कोनों में छुपे हुए टैलेंट को खोज निकालने के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुवात की है. दिल्ली सचिवालय में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने Delhi's Date With Democracy के नाम से एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है.   

मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली के किसी भी कोने से अपनी कला, अपने हुनर को रिकॉर्ड कर लोग इस मोबाइल ऐप से भेज सकते हैं. सिसोदिया का कहना है कि दिल्ली में युवाओं के बीच गाना गाने या डांस में बड़ी दिलचस्पी दिखती है.

सरकार का मानना है कि हर युवा में एक टैलेंट होता है और किया जा रहा है ताकि युवाओं के हुनर को पहचान दी जा सके. इस एप के ज़रिए ऐसे में डांस या गीत गाने वालों को मौका मिलेगा.

Advertisement

सिसोदिया ने आगे बताया कि हर गली मोहल्ले में स्टार होते हैं उन्हें स्टेज नही मिलता और लेकिन ऐप की मदद से छुपे टैलेंट को सामने लाना होगा. सरकार मोबाइल एप लांच कर रही है और इस एप में डांस या गाने रिकॉर्ड कर भेज सकते हैं.  

सरकार ने बताया कि 28 मार्च रात 8 बजे तक वीडियो रिकॉर्ड कर पर भेजे जा सकते हैं. इसके बाद करीब एक महीने तक यह प्रोग्राम चलेगा. वीडियो भेजने के बाद वार्ड के बच्चों में प्रतियोगिता होगी, इसके बाद जिला, विधानसभा और दिल्ली में बड़े स्तर पर भी बच्चों को हुनर दिखाने का मौका मिलेगा.

आपको बता दें कि मोबाइल लॉन्च करने के साथ साथ दिल्ली सचिवालय में Wall Of Democracy भी तैयार की गई, जहां सचिवालय के कर्मचारियों से लेकर डिप्टी सीएम तक लोकतंत्र से जुड़ी अपनी राय साझा करते नज़र आए.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement