scorecardresearch
 

Xiaomi को मात दे सकता है ये नया चीनी स्मार्टफोन, भारत में हुआ लॉन्च

इस महीने के शुरुआत में नए चीनी स्मार्टफोन ब्रांड 10.or ने अपने स्मार्टफोन 10.or E को भारत में लॉन्च किया था और अब कंपनी ने अपने एक और नए स्मार्टफोन 10.or G को लॉन्च कर दिया है. इसे 3GB रैम + 32GB स्टोरेज और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है.

Advertisement
X
10.or G
10.or G

इस महीने के शुरुआत में नए चीनी स्मार्टफोन ब्रांड 10.or ने अपने स्मार्टफोन 10.or E को भारत में लॉन्च किया था और अब कंपनी ने अपने एक और नए स्मार्टफोन 10.or G को लॉन्च कर दिया है. इसे 3GB रैम + 32GB स्टोरेज और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है. इनकी कीमत क्रमश: 10,999 रुपये और 12,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे 3 अक्टूबर से ग्रे और बियॉन्ड ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.

इसकी सबसे बड़ी खासियत इसके बैक में दिए गए दो कैमरे हैं. इसके बैक में दिए गए के हैं. साथ ही इसमें डुअल LED फ्लैश भी दिया गया है. वहीं सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है. ये स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रायड 7.1.2 नूगट पर चलता है और इसकी बैटरी 4000mAh की है. साथ ही कंपनी ने ये घोषणा की है कि इसमें एंड्रायड ओरियो अपडेट भी दिया जाएगा.

Advertisement

दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल सिम सपोर्ट वाले 10.or G में 5.5-इंच फुल-HD (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले दिया है. इसकी इंटरनल मेमोरी को कार्ड की सहायता से तक बढ़ाया जा सकता है. 155x76x8.5mm मेजरमेंट वाले इस स्मार्टफोन का वजन 170 ग्राम है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n और Bluetooth 4.2 मौजूद है.

10.or G में एक्सिलीरोमीटर, जायरोस्कोप, कॉम्पास, एंबीयंट लाइट सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है. इच्छुक ग्राहक इसे अमेजन इंडिया से खरीद पाएंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement